रिया कपूर जीवन परिचय – Rhea Kapoor Biography in Hindi

🔥 Join Telegram groupJoin Now

Rhea Kapoor Biography in Hindi : दोस्तों आज हमने रिया कपूर की बायोग्राफी लिखी है  इसमें हमने उनकी आयु, पति, पिता, भाई बहन, शिक्षा, धर्म, एजुकेशन, प्रोफेशन इत्यादि के बारे में बताया है।

रिया कपूर अनिल कपूर की बेटी है जो कि बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता है। वर्तमान में रिया कपूर इसलिए चर्चा में है क्योंकि उन्होंने 14 अगस्त को करण गुलामी के साथ शादी रचाई है।

वैसे तो रिया कपूर की पूरी फैमिली ही बॉलीवुड फिल्मों में काम करती आ रही है और सभी लोग किसी ना किसी क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल कर रहे है। 

 रिया कपूर ने भी फिल्मों में हाथ आजमाए है लेकिन रिया कपूर अभिनेत्री के रूप में बॉलीवुड में नहीं आई उन्होंने अपने अंकल बोनी कपूर के जैसे निर्माता बनना पसंद किया है।

rhea kapoor biography in hindi
Rhea Kapoor Biography in Hindi

Rhea Kapoor Biography Age, Husband, Education, Hometown etc.

नाम (Name)रिया कपूर
जन्म की तारीख (Date Of Birth)05 March 1987
लम्बाई (Height)5.7 feet
पति (Husband Name)करण बूलानी
पिता (Father Name)अनिल कपूर
माता (Mother Name)सुनीता कपूर
भाई (Brother)हर्षवर्धन कपूर
बहन (Sister)सोनम कपूर
शिक्षा (Education)नाटकीय साहित्य और रंगमंच पाठ्यक्रम
पेशा (Profession)फ्लिम निर्माता
करंट सिटी (Live City)Mumbai, Maharashtra, India
जन्म स्थान (Birth Place)Mumbai, Maharashtra, India
कॉलेज (College)New York University
धर्म (Religion)हिन्दू
विद्यालय (School)Dhirubhai Ambani School, Mumbai
Eye & Hair Colourकाला

रिया कपूर व्यक्तिगत जीवन (Personal) –

रिया कपूर का जन्म 5 मार्च 1987 को मुंबई, भारत में हुआ था.  रिया कपूर  के पिता बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती अनिल कपूर हैं और उनकी माता सुनीता कपूर ग्रहणी है।

रिया कपूर का एक भाई है जिसका नाम हर्षवर्धन कपूर है और एक कजिन भाई है जिसका नाम अर्जुन कपूर है जो कि एक बॉलीवुड फिल्मों के अभिनेता है। रिया कपूर की बहन का नाम सोनम कपूर है जिसको आप अक्सर बॉलीवुड की फिल्मों में देखते रहते है।

रिया कपूर के अंकल बोनी कपूर बॉलीवुड फिल्म निर्माता है इनकी आंटी का नाम श्रीदेवी है जो कि बॉलीवुड की अभिनेत्री है जिनका अभिनय के मामले में कोई भी हाथ नहीं पकड़ सकता है।

Rhea Kapoor family, Husband
Rhea Kapoor family

रिया कपूर की शिक्षा (Education) –

रिया कपूर की स्कूली शिक्षा मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल से पूरी हुई है। रिया कपूर पढ़ाई में अच्छी रही है। रिया कपूर ने अपनी कॉलेज न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से नाटकीय साहित्य और रंगमंच पाठ्यक्रम में पूरी की है।

रिया कपूर का व्यवसाय (Profession) –

रिया कपूर ने  अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत 2010  मैं आई राजश्री ओझा की फिल्म आयशा के साथ एक फिल्म निर्माता के रूप में की थी इस फिल्म में उनकी बहन सोनम और  अभिनेता अभय देओल ने प्रमुख भूमिका में अभिनय किया था।

 इसके बाद उन्होंने शशांक घोष द्वारा निर्देशित फिल्म खूबसूरत की रीमेक फिल्म बनाई जो की ओरिजिनली ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म थी।

इस फिल्म में बड़ी बहन सोनम कपूर के साथ पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान प्रमुख रूप से नजर आए  लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कुछ ज्यादा प्रतिष्ठा नहीं मिली क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर यह  फिल्में चल नहीं पाई।

साल 2017 में अपनी बहन सोनम कपूर के साथ मिलकर इन्होंने रीसन की क्लोदिंग लाइन लॉन्च की है. साल 2018 में इन्होंने वीरे दी वेडिंग फिल्म में सह निर्माता के रूप में कार्य किया है।

रिया कपूर फिल्मोग्राफी –

YearMovieRole
2010AishaProducer
2014KhoobsuratProducer
2018Veere Di WeddingAsst. Producer

रिया कपूर की रुचि –

रिया कपूर को डांस करना बहुत अच्छा लगता है और खाने में केकड़े बहुत पसंद है। इनकी पसंदीदा मूवी 3 ईडियट्स, एबीसीडी 2 और हॉलीवुड में स्लमडॉग मिलेनियर मूवी अच्छी लगती है।

रिया कपूर के फेवरेट डायरेक्टर हरिकेश मुखर्जी हैं और फेवरेट म्यूजिशियंस ए आर रहमान, रिहाना, टाइलर स्विफ्ट और लेडी गागा है।

FAQ

रिया कपूर कौन है?

रिया कपूर बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी है।

रिया कपूर के Husband का नाम क्या है?

रिया कपूर के Husband करण बूलानी है।

रिया कपूर की बहन का नाम क्या है?

सोनम कपूर

रिया कपूर क्या करती है?

रिया कपूर फिल्म निर्माता है।

यह भी पढ़ें –

Nitish Rajput Biography in Hindi – नीतीश राजपूत

ऐश्वर्या शर्मा का जीवन परिचय | Aishwarya Sharma Biography in hindi

रवीद्र सिंह भाटी का जीवन परिचय | Ravindra Singh Bhati Biography in Hindi

Angira Dhar Biography in Hindi – अंगिरा धार बायोग्राफी

पुष्कर सिंह धामी बायोग्राफी – Pushkar Singh Dhami Biography in Hindi

अवनी लेखरा का जीवन परिचय Avani Lekhara Biography in Hindi

Rhea Kapoor Biography in Hindi आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएंगे अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके बताएं और शेयर करना ना भूले।

Leave a Comment