पुष्कर सिंह धामी बायोग्राफी – Pushkar Singh Dhami Biography in Hindi

🔥 Join Telegram groupJoin Now

Pushkar Singh Dhami Biography in Hindi : दोस्तों हमने पुष्कर सिंह धामी की बायोग्राफी हिंदी में लिखी है। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता है।

उत्तराखंड में तीरथ सिंह के मुख्यमंत्री  के पद से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी को ही उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया है।

पुष्कर सिंह हमेशा से ही जोशीले और कर्मठ व्यक्तित्व इंसान हैं इन्होंने जो भी कार्य भारतीय वह कार्य कर कर ही दम लिया है इसीलिए जनता ने दो बार विधायक बनाया है और आज मुख्यमंत्री के पद पर भी मिलता है जो कि एक बहुत ही बड़ा पद है।

Pushkar Singh Dhami Biography in Hindi

Pushkar Singh Dhami Biography in Hindi

Pushkar Singh Dhami Biography Age, Wife, Education, Hometown etc.

नाम (Name)पुष्कर सिंह धामी
आयु (Age)16.09.1975
पत्नी (Wife Name)गीता धामी
पिता (Father Name)शेर सिंह धामी (पूर्व सैनिक)
माता (Mother Name)बिशना देवी
पुत्र (Son)दिवाकर , प्रभाकर
शिक्षा (Education)मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंधों में कानून स्नातक
पेशा (Profession)मुख्यमंत्री उत्तराखंड
कर्म स्थान  (Live City)खटीमा,उधम सिंह नगर,उत्तराखंड
जन्म स्थान (Birth Place)कनालीछीना , पिथौरागढ़, उत्तराखंड

शिक्षा (Education) –

पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्कूली शिक्षा पिथौरागढ़  उत्तराखंड से ही की थी इसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नानकोत्तर, मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध (MHRM & IR ) और स्नातक (BA ),वकालत (LLB), डीपीए (डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) की है।

स्कूली शिक्षा इनकी बहुत अच्छी रही है इसी कारण इनकी सोच में बहुत अच्छी है और हमेशा इन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में लोगों की मदद की है।

व्यक्तिगत जीवन (Personal)-

पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितंबर 1975 को पिथौरागढ के कनालीछीना में हुआ था   वर्तमान में इनकी आयु 45 वर्ष है. इनका बचपन इनके गांव में ही बीता और इन्होंने स्कूल शिक्षा भी यहीं से प्राप्त की थी।

पुष्कर सिंह धामी के पिता का नाम शेर सिंह धामी है जोकि देश के लिए एक सैनिक (सूबेदार) के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं. इनकी माता का नाम बिशना देवी इनकी पत्नी का नाम गीता धामी है।

इनके दो बेटे हैं जिनका नाम दिवाकर और प्रभाकर है।

पुष्कर सिंह धामी का राजनीतिक जीवन (Pushkar Singh Dhami Political Life)

पुष्कर सिंह धामी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कॉलेज लाइफ से शुरू कर दी थी कॉलेज में मिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हो गए थे. 1990 से 1999 तक जिले से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों में रहकर विद्यार्थी परिषद में कार्य किया। 

पुष्कर सिंह 2002 से 2008 तक भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है  इस दौरान, उन्हें राज्य के उद्योगों में स्थानीय युवाओं के लिए 70% अवसर आरक्षित करने के लिए राज्य सरकार पर दिया और सफलता भी प्राप्त की। 

पुष्कर सिंह ने  दिनांक 11 जनवरी 2005 को प्रदेश के 90 युवाओं के साथ विधानसभा का घेराव किया और ऐतिहासिक रैली का आयोजन में किया था। और 2001 से 2002 तक विशेष कार्यकारी अधिकारी के रूप में उत्तराखंड में काम कर चुके है।

इसके अलावा पुष्कर सिंह धामी साल 2010 से 2012 तक शहरी विकास परिषद के उपाध्यक्ष रहे है. उन्होंने वर्ष 2012 में  खटीमा विधानसभा उत्तराखंड से चुनाव लड़े थे और भारी मतों से विजय हुए थे। इसके बाद फिर से होने खटीमा विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ा और फिर से भारी मतों से विजई हो गए विधायक बन गए।

वर्तमान में भी खटीमा विधानसभा के विधायक हैं और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह के इस्तीफा देने के बाद बीजेपी ने  पुष्कर सिंह धामी को दिनांक 3 जुलाई 2021 से उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बना दिया है।

पुष्कर सिंह धामी की राजनीतिक सफलता

प्रदेश अध्यक्षभारतीय जनता युवा मोर्चा,उत्तराखंड2002 to 2008
विशेष कार्याधिकारीमुख्यमंत्री,उत्तराखंड2001-2002
उपाध्यक्ष ,राज्यमंत्री (दर्जाप्राप्त) शहरी अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड2010-2012
विधायकखटीमा,उत्तराखंड2012-2017
विधायकखटीमा,उत्तराखंड2017-2022
मुख्यमंत्रीउत्तराखंड03/06/2021

पुष्कर सिंह धामी का उद्देश्य –

उत्तराखण्ड के अंतिम छोर में खड़े हुए हर उत्तराखंडी को बुनियादी सुविधायें मिल सकें। उत्तराखंड बने सिरमौर देवभूमि उत्तराखंड भारतवर्ष में विकास के समस्त मानकों के आधार पर नंबर १ राज्य बने।

FAQ

पुष्कर सिंह धामी कौन है?

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री है।

पुष्कर सिंह धामी कहाँ के विधायक है?

पुष्कर सिंह धामी खटीमा,उत्तराखंड के विधायक है।

पुष्कर सिंह धामी के माता पिता का क्या नाम है?

पिता शेर सिंह धामी और माता बिशना देवी है।

पुष्कर सिंह धामी कौन सी पार्टी से है?

पुष्कर सिंह धामी भारतीय जनता पार्टी (BJP)से है।

पुष्कर सिंह धामी के कितने बेटे है?

पुष्कर सिंह धामी के दो बेटे है दिवाकर और प्रभाकर।

पुष्कर सिंह धामी की पत्नी का नाम क्या है?

पुष्कर सिंह धामी की पत्नी का नाम गीता धामी है।

यह भी पढ़ें –

Nitish Rajput Biography in Hindi – नीतीश राजपूत

(डॉ. बिस्वरूप रॉय) Dr Biswaroop Roy Chowdhury Biography in Hindi

Angira Dhar Biography in Hindi – अंगिरा धार बायोग्राफी

Pushkar Singh Dhami Biography in Hindi आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएंगे अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके बताएं और शेयर करना ना भूले।

Leave a Comment