मनोज मुकुंद नरवणे का जीवन परिचय | Manoj Mukund Naravane Biography in Hindi

🔥 Join Telegram groupJoin Now

Manoj Mukund Naravane Biography in Hindi : दोस्तों आज हमने मनोज मुकुंद नरवणे का जीवन परिचय लिखा है। मनोज मुकुंद नरवणे भारत के 28 वें सेनाध्यक्ष है।

सब लोग जानना चाहते हैं कि मनोज मुकुंद नरवणे कौन है, क्या करते है, कहां की रहने वाले है, इनके माता, पिता, बहन, भाई का नाम क्या है तो यह सभी जानकारी हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से देंगे।

मनोज मुकुंद नरवाने भारतीय सेना के अगले सीडीएस बनने वाले है. लेफ्टिनेंट जनरल एमएम नरवणे को वरिष्ठता के आधार पर सरकार ने अगला आर्मी चीफ चुना है।

सेना प्रमुख बनाए जाने पर जनरल एमएम नरवणे ने कहा है कि ‘मुझे इस फैसले का काफी अरसे से इंतजार था। मैं काफी खुश हूं। मेरे लिए ये गर्व की बात है कि मुझे ये जिम्मेदारी दी गई है। मेरी पूरी कोशिश होगी कि मैं अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा पाऊं।’

आइए जानते है मनोज मुकुंद नरवणे के व्यक्तित्व, परिवार, घर, स्कूल लाइफ, कॉलेज लाइफ के बारे में –

Manoj Mukund Naravane Biography in Hindi
Manoj Mukund Naravane Biography Age, Wife, Education, Mother, Father etc.

Manoj Mukund Naravane Biography Age, Wife, Education, Mother, Father etc.

नाम (Name)मनोज मुकुंद नरवणे
जन्म की तारीख (Date Of Birth)22 अप्रैल 1960 
जन्मस्थान (Birth Place)पुणे, बॉम्बे राज्य, भारत
लम्बाई (Height)5.8 feet
पिता (Father Name)मुकुंद नरवणे (वायु सेना अधिकारी)
माता (Mother Name)सुधा नरवणे (ऑल इंडिया रेडियो उद्घोषक)
पत्नी (Wife Name)वीना नरवणे
बेटी (Daughter)ईशा (नर्तकी),अमला (पीआर सलाहकार)
स्कूल (School)जनाना प्रबोधिनी पाठशाला , पुणे, महाराष्ट्र
कॉलेज (College)नेशनल डिफेन्स अकादेमी
इंडियन मिलिट्री अकादेमी
दी उनिवर्सिटी ऑफ़ मद्रास
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर,
मध्य प्रदेशदी डिफेन्स सर्विस स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन, तमिलनाडु
आर्मी वार कॉलेज, महू, मध्य प्रदेश
शिक्षा (Educational )राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक,
चेन्नई में मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा अध्ययन में मास्टर्स डिग्री,
एम.फिल. देवी अहिल्या विश्व विद्यालय से रक्षा और प्रबंधन में
पेशा (Profession)आर्मी ऑफिसर
यूनिट (Unit)सातवीं सिख लाइट इन्फैंट्री
पद (Rank)जनरल General 
कार्यकाल (Service Years )1980 – वर्तमान
करंट सिटी (Live City)पुणे, महाराष्ट्र
धर्म (Religion)हिन्दू
Eye & Hair Colourकाला
Famous Asभारत के 28 वें सेनाध्यक्ष

मनोज मुकुंद नरवणे व्यक्तिगत जीवन (Manoj Mukund Naravane Personal Life) –

मनोज मुकुंद नरवणे का जन्म 22 अप्रैल 1960 में महाराष्ट्र के पुणे शहर में हिंदू परिवार में हुआ था। मनोज मुकुंद नरवणे के पिता का नाम मुकुंद नरवणे वे भारतीय वायु सेना में एक पूर्व अधिकारी हैं जो विंग कमांडर के पद से सेवानिवृत्त हुए है

इनकी माता का नाम सुधा नरवणे है इनकी माता लेखिका और न्यूज ब्रॉडकास्टर के साथ-साथ ऑल इंडिया रेडियो की उद्घोषक थी।  मनोज मुकुंद नरवणे की पत्नी का नाम वीना नरवणे है वह 25 साल के अनुभव के साथ एक शिक्षिका हैं। वह आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष हैं ।

इनकी दो बेटियां है बड़ी बेटी ईशा नर्तकी है और छोटी बेटी अमला (पीआर सलाहकार) के पद पर तैनात है.

Manoj Mukund Naravane with Veena Naravane (wife)

मनोज मुकुंद नरवणे की शिक्षा (Manoj Mukund Naravane Education) –

मनोज मुकुंद नरवणे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनाना प्रबोधिनी पाठशाला , पुणे, महाराष्ट्र से पूर्ण की है स्कूल के दिनों मे उनकी रूचि पेंटिंग और खेलों में भी थी.

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक, चेन्नई में मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा अध्ययन में मास्टर्स डिग्री ली है  देवी अहिल्या विश्व विद्यालय से रक्षा और प्रबंधन में एम.फिल. किया है

मनोज मुकुंद नरवणे का मिलिट्री करियर (Manoj Mukund Naravane Army Career) –

(1) नरवणे को जून 1980 में सिख लाइट इन्फैंट्री की 7वीं बटालियन में कमीशन किया गया था। उन्होंने जम्मू और कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स की दूसरी बटालियन (सिखली) के साथ-साथ 106 इन्फैंट्री ब्रिगेड की कमान संभाली है। 

(2) उन्होंने कोहिमा, नागालैंड में महानिरीक्षक (उत्तर) के रूप में असम राइफल्स की कमान भी संभाली है। 

(3) उन्होंने ऑपरेशन पवन के दौरान जम्मू और कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों के साथ-साथ श्रीलंका में भारतीय शांति सेना में भी काम किया है।

(4) उनके स्टाफ असाइनमेंट में एक इन्फैंट्री ब्रिगेड के ब्रिगेड मेजर, मुख्यालय स्थापना संख्या 22 के सहायक एडजुटेंट और क्वार्टरमास्टर जनरल (AA&QMG) के रूप में कार्यकाल शामिल हैं। जनरल ने म्यांमार में यांगून में सैन्य अटैची के रूप में भी काम किया है।

(5) इसके अलावा, उन्होंने आर्मी वॉर कॉलेज, महू में हायर कमांड विंग में डायरेक्टिंग स्टाफ के रूप में एक निर्देशात्मक नियुक्ति और रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली के एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय में दो कार्यकाल के लिए कार्य किया।

(6) लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पदोन्नति पर, उन्होंने अंबाला स्थित खरगा स्ट्राइक कोर की कमान संभाली और जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) दिल्ली क्षेत्र के रूप में कार्य किया। जीओसी दिल्ली क्षेत्र के रूप में, उन्होंने 2017 गणतंत्र दिवस परेड की कमान संभाली।

(7) सेना कमांडर ग्रेड में पदोन्नत होने के बाद, नरवणे ने 1 दिसंबर 2017 से 30 सितंबर 2018 तक जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ आर्मी ट्रेनिंग कमांड के रूप में कार्य किया। 

(8) उन्होंने 1 अक्टूबर 2018 से 1 अक्टूबर 2018 तक जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ पूर्वी कमान के रूप में भी कार्य किया। 31 अगस्त 2019, लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्ण की जगह लेंगे।

(9) 1 सितंबर 2019 को, उन्हें थल सेनाध्यक्ष (VCOAS) नियुक्त किया गया, जब लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अंबू 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए, और जनरल बिपिन रावत के बाद सबसे वरिष्ठतम सेवारत जनरल बन गए।

(10) 16 दिसंबर 2019 (विजय दिवस की पूर्व संध्या) को उन्हें जनरल रावत के उत्तराधिकारी के रूप में घोषित किया गया, जिन्होंने 31 दिसंबर 2019 को सीओएएस का पद त्याग दिया।

(11) जनरल नरवणे सिख लाइट इन्फैंट्री से थल सेना प्रमुख बनने वाले तीसरे अधिकारी है ।

मनोज मुकुंद नरवणे  के पुरस्कार एवं उपलब्धिया (Honours and decorations)

Award NameYear
विशिष्ट सेवा पदक2015
अति विशिष्ट सेवा पदक2017
परम विशिष्ट सेवा पदक2019
सेना पदक
सामान्य सेवा पदक
विशेष सेवा पदक
ऑपरेशन पराक्रम पदक
सैन्य सेवा पदक
विदेश सेवा मेडल
आज़ादी की 50वीं वर्षगाँठ पदक1997
30 साल लंबा सेवा पदक2010
20 साल लंबा सेवा पदक2000
9 साल लंबा सेवा पदक1889

सेना में पदोन्नति (Promotion in the Army)- 

InsigniaRankComponentDate of rank
Lieutenant of the Indian Army.svgLieutenantIndian Army7 June 1982
Captain of the Indian Army.svgCaptainIndian Army7 June 1985
Major of the Indian Army.svgMajorIndian Army7 June 1991
Lieutenant Colonel of the Indian Army.svgLieutenant-ColonelIndian Army31 December 2002
Colonel of the Indian Army.svgColonelIndian Army1 February 2005
Brigadier of the Indian Army.svgBrigadierIndian Army19 July 2010 (substantive, seniority from 13 January 2008)
Major General of the Indian Army.svgMajor GeneralIndian Army1 January 2013 (substantive, seniority from 7 April 2011)
Lieutenant General of the Indian Army.svgLieutenant-GeneralIndian Army10 November 2015 (substantive)
General of the Indian Army.svgGeneral(COAS)Indian Army31 December 2019

मनोज मुकुंद नरवणे  की रुचि (Manoj Mukund Naravane Hobby)–

मनोज मुकुंद नरवणे को खेलने के साथ-साथ नई नई जगह घूमना, पेंटिंग करना और अच्छे लोगों से मिलना इनकी रूचि है। 

FAQ

मनोज मुकुंद नरवणे कौन है?

मनोज मुकुंद नरवणे भारतीय सेना में जनरल है।

मनोज मुकुंद नरवणे कहां के रहने वाले है?

मनोज मुकुंद नरवणे मुंबई , महाराष्ट्र, भारत के रहने वाले हैं

मनोज मुकुंद नरवणे की आयु क्या है?

मनोज मुकुंद नरवणे की Age 61 साल है और इनकी जन्म दिनांक 22 अप्रैल 1960 है।

यह भी पढ़ें –

अवनी लेखरा का जीवन परिचय Avani Lekhara Biography in Hindi

सुमित अंतिल का जीवन परिचय Sumit Antil Biography in Hindi

सहदेव दिरडो का जीवन परिचय – Sahdev Dirdo Biography in Hindi

Angira Dhar Biography in Hindi – अंगिरा धार बायोग्राफी

पुष्कर सिंह धामी बायोग्राफी – Pushkar Singh Dhami Biography in Hindi

Manoj Mukund Naravane Biography in Hindi आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएंगे अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके बताएं और शेयर करना ना भूले।

Leave a Comment