Diwali Puja Muhurat 2022 : प्रतिवर्ष कार्तिक अमावस्या तिथि को मनाया जाने वाला दीपावली का त्यौहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। 23 अक्टूबर को छोटी दीपावली होगी और 24 अक्टूबर को बड़ी दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।
इस लेख में हम Diwali ki puja ka shubh muhurt के बारे में बताएंगे, इस लेख में हमने हिंदू पंचांग के अनुसार दिवाली और लक्ष्मी पूजन के शुभ मुहूर्त की तारीख और समय को विस्तार पूर्वक बताया है।
यह त्यौहार प्रतिवर्ष बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान श्री राम अयोध्या में 14 वर्ष का वनवास काटकर लौटे थे।
इसलिए अयोध्या वासियों ने उनके आगमन पर भी के दीपक जला कर उनका स्वागत किया था। क्योंकि वह रावण का वध करके बुराई पर अच्छाई की जीत का परचम लहरा कर आए थे।

विषय-सूची
दिवाली का शुभ मुहूर्त (Diwali Puja Muhurat 2022)
काल | दिनांक | समय |
निशिता काल | 24 अक्टूबर, 2022 | रात्रि 23:39 से 12:31 तक |
सिंह लग्न | 24 अक्टूबर, 2022 | रात्रि 12 :39 से 02:56 तक |
हिंदू पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि का समापन 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी। अमावस्या तिथि 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगी।
यानी 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट से लेकर 25 अक्टूबर शाम 4 बजकर 19 मिनट तक दिवाली मनाई जाएगी।
लक्ष्मी पूजन मुहूर्त 2022 (Laxmi Puja Muhurat 2022)
अमावस्या तिथि आरंभ | 24 अक्टूबर को 06:03 बजे |
अमावस्या तिथि समाप्त | 24 अक्टूबर 2022 को 02:44 बजे |
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त | शाम 6:54:52 से रात्रि 08:16:07 तक |
अवधि | 1 घंटे 21 मिनट |
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त शाम 6 बजकर 54 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक है। हालांकि अलग-अलग मान्यताओं के अनुसार कुछ जगहों का समय अलग भी हो सकता है। लेकिन ज्यादातर जगह इसी समय पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाएगी।
दिवाली पूजा मुहूर्त्त – घर, दुकान, ऑफिस, फेक्ट्री
घर का दिवाली पूजा मुहूर्त्त | शाम 5:40 से 06:25 तक शाम 7:15 से रात्रि 09:32 तक रात 11:43 से रात्रि 12:40 तक |
दुकान का दिवाली पूजा मुहूर्त्त | शाम 5:50 से 07:15 तक रात 8:05 से 09:05 तक रात 10:34 से 12:11 तक |
ऑफिस का दिवाली पूजा मुहूर्त्त | शाम 6:05 से 07:32 तक रात 7:50 से 08:40 तक रात 10:34 से 12:11 तक |
फेक्ट्री का दिवाली पूजा मुहूर्त्त | शाम 7:15 से 09:05 तक रात 11:43 से 12:40 तक रात 01:45 से रात्रि 03:46 तक |
Lakshmi Puja Muhurat in Other Cities
शहर | दिनांक | समय |
पुणे | 24 अक्टूबर, 2022 | सांय 07:23 से रात्रि 08:35 |
दिल्ली | 24 अक्टूबर, 2022 | सांय 06:53 से रात्रि 08:16 |
मुंबई | 24 अक्टूबर, 2022 | सांय 07:26 से रात्रि 08:39 |
नोएडा | 24 अक्टूबर, 2022 | सांय 06:52 से रात्रि 08:15 |
जयपुर | 24 अक्टूबर, 2022 | सांय 07:02 से रात्रि 08:23 |
हैदराबाद | 24 अक्टूबर, 2022 | सांय 07:06 से रात्रि 08:17 |
गुरुग्राम | 24 अक्टूबर, 2022 | सांय 06:54 से रात्रि 08:17 |
चंडीगढ़ | 24 अक्टूबर, 2022 | सांय 06:51 से रात्रि 08:16 |
कोलकाता | 24 अक्टूबर, 2022 | सांय 06:19 से रात्रि 07:35 |
चेन्नई | 24 अक्टूबर, 2022 | सांय 07:06 से रात्रि 08:13 |
बेंगलुरु | 24 अक्टूबर, 2022 | सांय 07:16 से रात्रि 08:23 |
अहमदाबाद | 24 अक्टूबर, 2022 | सांय 07:21 से रात्रि 08:38 |
दिवाली शुभ चौघड़िया मुहूर्त (Choghadiya Muhurat for Diwali Lakshmi Puja)
मुहूर्त | दिनांक | समय |
प्रातःकाल | 24 अक्टूबर, 2022 | प्रातः 06:34:53 से 07:57:17 तक |
प्रातःकाल (चल, लाभ, अमृत) | 24 अक्टूबर, 2022 | 10:42:06 से 14:49:20 तक |
सायंकाल (शुभ, अमृत, चल) | 24 अक्टूबर, 2022 | शाम 04 :11:45 से 20:49:31 तक |
रात्रि मुहूर्त (लाभ) | 24 अक्टूबर, 2022 | 24:04:53 से 25:42:34 तक |
छोटी दिवाली शुभ मुहूर्त 2022
इस साल छोटी दीपावली 23 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी हिंदू पंचांग के अनुसार 23 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 04 मिनट से ही चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होगी और अगले दिन 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर समापन होगा। इसलिए 23 और 24 अक्टूबर की शाम तक छोटी दीपावली होगी।
धनतेरस शुभ मुहूर्त 2022
छोटी दीपावली से 1 दिन पहले धनतेरस मनाई जाती है इस बार इसकी शुरुआत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 02 मिनट होगी और 23 अक्टूबर शाम 6 बजकर 03 मिनट पर समापन होगा। इसलिए इस बार छोटी दीपावली और धनतेरस दोनों एक ही दिन मनाई जाएगी.
Diwali Puja Time for Office 2022
प्रदोष काल जिसका महालक्ष्मी-दीपावली पूजा में सर्वाधिक महत्त्व है, सायंकाल 5 बजकर 50 मिनट से 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। प्रदोष काल का अर्थ है दिन-रात्रि का संयोग, दिन विष्णु रूप और रात्रि लक्ष्मी रूपा है।
इसमें चित्रा से बना पद्म योग व्यापारियों व गृहस्थियों के लिए दीपावली, महालक्ष्मी, कुबेर, दवात-कलम, तराजू बाट तिजोरी इत्यादि पूजन के लिए अक्षय श्रीप्रद व कल्याणकारी सिद्ध होता है।

दीपावली का त्यौहार
दीपावली का त्यौहार हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है यह त्यौहार 5 दिनों तक चलता है। इस त्यौहार की शुरुआत धनतेरस से होती है इस दिन सभी लोग नए बर्तन घर का जरूरी सामान वाहन घर इत्यादि खरीदते हैं। माना जाता है कि इस दिन खरीदा गया सामान बहुत शुभ होता है।
दीपावली का दूसरा दिन छोटी दीपावली के नाम से जाना जाता है। इस दिन शाम के समय 5 दीपक जलाकर घर में रोशनी की जाती है। इस दिन को नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन यम देव की पूजा और दीपदान किया जाता है।
दीपावली का तीसरा दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी दिन दीपावली का मुख्य दिन होता है। यह दिन प्रतिवर्ष कार्तिक अमावस्या के दिन आता है इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और बड़ी ही धूमधाम से सभी लोग नए वस्त्र पहनते हैं और सभी को मिठाई बांटते हैं पटाखे बजाते हैं और खुशियां मनाते हैं।
मां लक्ष्मी की पूजा इसी दिन शुभ मुहूर्त देखकर की जाती है। इस दिन जो भी मां लक्ष्मी की पूजा करता है। वह सदा सुख में जीवन जीता है उसका घर सुख-समृद्धि से भर जाता है इसीलिए हिंदू धर्म में इस दिन का बहुत अधिक महत्व है।
दीपावली का चौथा दिन गोवर्धन पूजा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है और उसकी पूजा की जाती है।
पांचवा दिन यह इस त्यौहार का आखरी दिन होता है इस दिन भाई दूज का त्यौहार मनाया जाता है।
FAQ
इस साल दीपावली का त्यौहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
24 अक्टूबर 2022 को शाम 5 बजकर 28 मिनट से लेकर 25 अक्टूबर शाम 4 बजकर 19 मिनट तक दिवाली मनाई जाएगी।
24 अक्टूबर 2022 को लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त शाम 6 बजकर 54 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक है।
यह भी पढ़ें –
श्री लक्ष्मी जी की आरती । Laxmi Ji Ki Aarti
लक्ष्मी जी की कहानी । Lakshmi ji ki Kahani / Katha
51+ दिवाली पर कोट्स । Latest Diwali Quotes in Hindi 2022
30+ दिवाली की शुभकामनाएं – Diwali ki Shubhkamnaye
50+ दिवाली पर शायरी – Diwali Shayari in Hindi
दिवाली पर स्लोगन – Slogan on Diwali in Hindi
5+ दिवाली पर कविता – Poem on Diwali in Hindi
दिवाली पर निबंध – Essay on Diwali in Hindi
Diwali Puja Muhurat आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएंगे अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके बताएं और शेयर करना ना भूले।