50+ बहन पर शायरी – Sister Shayari in Hindi

🔥 Join Telegram groupJoin Now

Sister Shayari in Hindi : दोस्तों आज हमने बहन पर शायरी लिखी है, बहन-भाई का रिश्ता बहुत ही पवित्र, खट्टा मीठा और प्यार भरा होता है।

यह जीवन की वह अनमोल पल होते हैं जो लौट कर कभी नहीं आते है बस यादें साथ रह जाती है। इस रिश्ते को हमने शायरी के माध्यम से आप सभी लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की है।

अगर आपको हमारे द्वारा लिखी गई शायरी पसंद आती है तो अपनी बहन और भाई को शेयर करना मत भूले.

sister shayari

Get Some Latest Shayari for Sister in Hindi

Best Sister Shayari


(1)

मेरी बहन है, मेरी शान.
इस पर है सब कुछ कुर्बान।

यह भी पढ़ें – रक्षा बंधन शायरी – Raksha Bandhan Shayari

(2)

रिश्तो में सबसे प्यारा,
भाई-बहन का रिश्ता हमारा,
अंधेरी में उजाला, सबसे निराला,
ऐसा रिश्ता है हमारा।

(3)

बारिश की बूंद की तरह है मेरी बहना,
जो खुद बिखर कर घर को सजाती है,
वो आती है तो घर में नए रंग भर जाती है,
और मेरे दिल को खुशियों से भर जाती है।

(4)

अगर ख्वाहिशों के आगे कोई जहान है तो,
रब करे वो जहान मेरी बहन को मिल जाए।

(5)

shayari for sister in hindi

वो प्यारी है, वो न्यारी है,
हर लम्हा जिसके संग गुजारा,
वो बहना मुझको सबसे प्यारी है।

(6)

फूलों सी मुस्कान है तेरी बहना,
हंसती है तू, दिल मेरा खुश होता है,
तू उद्दास होती है तो दिल मेरा रोता है,
ऐसा प्यारा भाई-बहन का रिश्ता हमारा।

(7)

मेरी प्यारी छोटी बहना,
निडर होकर नदी सी यूं ही बहती रहना,
मैं हर कदम साथ रहूंगा तेरे,
बस यूं ही हाथ पकड़कर चलना साथ मेरे।

यह भी पढ़ें – जन्मदिन पर शायरी – Happy Birthday Wishes Shayari

(8)

हर ख्वाहिश तेरी पूरी हो जाए,
जो हो कुछ अधूरी तो वह मेरी हो जाए,
दुआ है रब से बहना तेरा हर पल,
खुशियों की बारिश से भीग जाए।

(9)

bhai behan ka rista khoon ke rishto ka mohtaj nhi hota

भाई-बहन का रिश्ता,
प्यार और खुशियों का बंधन होता है,
वो खून के रिश्तो का मोहताज नहीं होता।

(10)

क्या रीत बनाई है दुनिया वालों में,
भाई-बहन का प्यारा रिश्ता तो बनाया,
लेकिन कुछ चंद खुशियों,
का ही साथ हिस्से में आया।

(11)

अपनी खुशियों का घोट कर गला तुमने,
जमाने की हर रीत तुमने निभाई,
दुआ है रब से अब कोई गम ना आए,
तेरी जिंदगी में बहना।

(12)

मंजिल मिल गई, लेकिन बहना कहीं दूर चली गई,
जब भी तू पास तो हर पल सुहाना लगता था,
तेरे बिना जिंदगी का यह सफर रुखा सा लगता है,
आजा बहना राखी बांधने के बहाने आजा।

(13)

har lamha khaas hota hai jab behan mere saath hoti hai

हर लम्हा खास होता है,
जब बहना मेरी साथ होती है।

(14)

मैं बादल तो पहली बारिश हो तुम,
मैं ठंडी हवा तो खुशबू हो तुम,
मेरी प्यारी बहना,
जिंदगी नहीं तुम जान हो मेरी।

Sister ke Liye Shayari in Hindi

(15)

बचपन की वो बातें,
खट्टी मीठी सी शरारतें,
बहुत याद आती है बहना,
अगले जन्म भी तू ही बनना मेरी बहना।

(16)

अगर मैं होता हूं उदास तो तेरा चेहरा याद कर लेता हूं,
लेकिन तू इतनी दूर चली गई है,
अब तू कैसे रहती होगी मेरे बिना,
लिख भेजना भाई के नाम खत बहना।

(17)

bade adab or prem se likha h bhai bhen ka rishta

बड़े ही अदब और प्रेम से लिखा है,
बहना तेरा और मेरा रिश्ता,
दूर होकर भी तू दिल में रहती है,
तेरी यादे खुशियों की लहर सी बहती है।

(18)

आज धरती सुनहरी हो गई,
आसमान नीला हो गया,
आज बहना जो तू मेरे घर में आ गई,
मेरा घर खुशियों से आबाद हो गया।

(19)

आज पापा लाए है मिठाई बहुत सारी,
जी मचला कि खा जाऊं सारी,
पर बहना तेरे बिना,
मीठी नहीं लगी कोई मिठाई।

(20)

तोड़े से भी ना टूटे ऐसा,
अटूट रिश्ता है भाई-बहन का हमारा,
तू दूर चाहे कितनी भी हो जाए बहना,
पर मेरे दिल से दूर कभी ना होना।

(21)

sister ke liye shayari in hindi

रिश्तो की गहराई को जो समझती है,
दो परिवारों में जो खुशियां बिखेरती है,
वो बहन नसीब वालों को ही मिलती है।

(22)

सुबह की पहली किरण जैसी हो तुम,
रोज सुबह आकर भाई-भाई कहकर उठाती हो तुम,
मेरी प्यारी बहना मेरे जीवन में खुशी नहीं,
खुशियों की सौगात हो तुम।

(23)

जो बांध कर कलाई पर धागा,
मौत को रोक देती है,
वो बहन बड़े नसीबो से मिलती है।

(24)

जब बहना मेरे घर आंगन आयी,
तब खुशियां मेरी घर आयी,
बांधी उसने कलाई पर राखी,
तब मेरे नसीबो ने आसमान छुआ।

(25)

mere sir ka taj ho behana tum

मेरे सिर का ताज हो बहना तुम,
यूं ही खुश रहना हरदम तुम,
गर आए जिंदगी में कोई गम,
तो मुझसे कहना तुम।

(26)

बहना साथ है जो तेरा तो दुनिया जीत लूंगा,
वरना दो कदम भी चलना मुश्किल होगा।

(27)

वक्त के साथ बदल जाता है हर रिश्ता,
जरूरतें खत्म होते ही मर जाता है रिश्ता,
पर लड़ने झगड़ने और दूर होने के बावजूद भी,
जिसमें प्यार बढ़ता रहता है वो भाई-बहन का रिश्ता होता है।

(28)

जान से बढ़कर है मुझको,
ये मुस्कान तेरी है,
है जो बाक़ीब सही,
बस तू बहन एक मेरी है।

(29)

khtta mitha rishta bhai behan ka rishta

खट्टा मीठा बड़ा अनोखा रिश्ता है,
कहलाता तो भाई बहन का रिश्ता है,
लेकिन स्वर्ग से भी सुंदर ये रिश्ता है।

Behan Ke liye Dua Shayari

(30)

मेरा तेरा रिश्ता बड़ा चुलबुला है,
कभी खट्टा तो कभी मिट्ठा है,
बस यही खास बात है जो,
भाई-बहन को जिन्दगी भर साथ रखती है।

(31)

तुझे सताना अच्छा लगता है,
तेरे नए-नए नाम रखना अच्छा लगता है,
तेरे साथ वो पुराने पल जीने का मन करता है,
भाई-बहन का यही रिश्ता अच्छा लगता है।

(32)

तुझसे लाख तकरार होती है पर,
बहना दिल में बस तेरे लिए प्यार होता है।

(33)

behan ke liye shayari

उसने सारी कुदरत को बुलाया होगा,
फिर उसमें ममता का अक्स समाया हुआ,
कोशिश होगी परियों को जमीन पर लाने की,
तब जाके खुदा ने बहनों को बनाया होगा।

(34)

परियों से भी सुंदर मेरी बहना,
मुस्कान तेरे लाखो में एक,
तेरी खुशियों के लिए,
मै अपनी जिंदगी वार दू।

(35)

जब तू छोटे छोटे कदमो से चलती थी,
तेरी पायल मीठी राग सुनाती थी,
बहुत प्यारी हो तुम बहना,
जीवन भर यु ही संग रहना।

(36)

जेबो को लूट कर खुशियां भरा करती है,
व्यापारी तो नहीं है जनाब,
पर बहने सौदा खरा करती है।

(37)

wo kbhi sunati h kbhi puchkarti h behan meri

वो कभी सुनाती है, तो कभी पुचकारती है,
मेरी प्यारी बहन एक पल झगड़ती है,
तो दुसरे पल गले लग जाती है,
यही प्यार भरा रिश्ता है हमारा।

(38)

उम्मीद, विश्वास और प्यार कि वो मूरत है,
मेरी बहना की हर खुशी मेरे लिए जन्नत है।

(39)

कोहिनूर तो नहीं देखा मैंने कभी,
मगर अनमोल होती है बहने,
खुद के गम को छुपा हंसना सिखाती है।

(40)

भोली-भाली सूरत है और प्यारी सी मुस्कान,
दिल की है मासूम मग़र मीठी छूरी सी ज़ुबान,
चंचल सी हैं आँखें तेरी तू है थोड़ी शैतान,
पर मेरी राजकुमारी तू तुझमें बसती मेरी जान।

(41)

चांद सा मुखड़ा फुल जाता है,
प्यारी बहना जब रुठ जाती है।

(42)

फूलों का तारों का सबका कहना है,
हजारों में नहीं लाखों में मेरी एक बहना है।

(43)

हर पल खुशियों का अंबार रहे,
मेरी बहना तेरा संसार आबाद रहे।

(44)

मिले हो तुम मुझको बड़े नसीबों से,
चंचल हो, शरारती हो,
पर बहन हर पल तुम मेरे दिल में रहती हो।

Latest Sister Shayari

(45)

खुशियों का सागर हो तुम,
निराशा में आशा हो तुम,
मीठी सी भाषा हो तुम,
कोई और नहीं मेरी प्यारी बहना हो तुम।

(46)

जिंदगी का तराना यूं ही चलता रहे,
मेरी बहना मुझसे यूं ही मिलती रहे,
हर ख्वाहिश तेरी पूरी होती रहे।

(47)

पापा की परी हो तुम,
मेरे दिल की धड़कन हो तुम,
बस यूं ही खुश रहना मेरी प्यारी बहना।

(48)

कच्ची नहीं पक्की है ये दोस्ती,
रिश्तो से नहीं प्यार से बनी है ये दोस्ती,
भाई-बहन के प्यार कि जीवन भर की है ये दोस्ती।

(49)

शिकायत है तो प्यार भी है,
मार्गदर्शन है तो जिम्मेदारी भी है,
बड़ी पक्की है भाई बहन की ये दोस्ती।

(50)

बेशक तुम मेरी जेब खाली कर देती हो,
पर दुआओं से मेरी जिंदगी को भर देती हो,
इसी अदा पर तो मेरी पूरी जिंदगी फना है प्यारी बहना।


यह भी पढ़ें –

माँ पर शायरी – Maa Shayari in Hindi

देशभक्ति शायरी – Desh Bhakti Shayari in Hindi

Sister Poem in Hindi – बहन पर 7 कविताएँ

5+ रक्षाबंधन पर कविता – Raksha Bandhan Poem in Hindi

हम आशा करते है कि हमारे द्वारा Sister Shayari in Hindi आपको पसंद आये होगे। अगर यह नारे आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूले। इसके बारे में अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

22 thoughts on “50+ बहन पर शायरी – Sister Shayari in Hindi”

  1. तू कितना भी लड़े मुझसे तेरी हर बात सहन है प्यार बहुत करूं तेरे से क्योंकि मेरी सबसे लाडली बहन है

    Reply
  2. Meri zindagi mai bhi meri pyaari bahan hai jiska name nanshi haijo mujhay kisi bhi pal khud se dur nahi karna chati but y duniya mai kuch log hai jo bahan bhai ka rista bhi galt samjhtay hai but y rista bahi samjhta hai jo apni bahan ko Dil se bahan Manta hai______😘❤️
    I love my sister_Nanshi__👨‍❤️‍💋‍👨

    Reply
  3. Meri bhi 1 bahan hai jise mai pyar se noni khta hu .
    Wo meri sabhi bato ko samjhti h , mera koii bhi problem ho hmesha short krti hai . Or mera note bhi complete kr deti hai 😂 , usse kabhi kabhi bat na ho to din adhura lgta hai Mano mere face me 1 smile ka reason hai meri sister ❤️ , unse chhoti Chhoti bato me ldna unko kitna bhi dat lu kabhi gussa nii hoti mere se ,I love you forever my sister (NoNi)😘

    Reply
  4. मेरी भी एक बहन है वो मुझे इतनी प्यारी है जबतक उनके मुह से भाई न सुनलू और उनकी स्माइल भी देखू तो मुझे चैन नही आता है वो मेरी ज़िंदगी का सुकून है मे बहुत प्यार करता हूं दीदी को ( my princess sister my happiness 🥰)

    Reply
  5. Meri pyari bahan Sweta bahut hi gussati hai.. Chhoti chhoti bato par naraz ho jati hai.. Par mujhase bahut pyar karti hai….

    Reply
  6. Khaas meri bhi ek behna khalati 😢

    Raat ko dar se sone pae wo chilati ..
    Subha khud jaldi otha kar wo fan band kar jati ..
    Choti hoti to ..
    Daat khati badi hoti to.. Mujhe hi chalati…
    Bhaiya ye chaiye hai bhaiya wo chaiye hai bhaiya bhaiya khete na tak patati…
    Choti choti baato se wo gussa hojati..
    Kahi bhar jata wo.. Mujhe se chize magwati nhi lata to muh fula thi ..
    or todhi dar me khud hi chali aati.. Bday par wo cake banati .. Papa se wo mujhe pitwati.. Mummy se mujhe bachti…..
    Cidha the me osko cipkali bandriya kha kar .. Wo mujhe kutta kha jati…… Fir humhari ladhai hojati ….
    me osse manata wo mujhe se gale lagjati …

    Khass meri bhi ek bhena khalati.. 😢

    Reply
    • जो बाप के चले जाने के बाद । पूरी जिममेदारी बड़े होने पर निभाती,, दूर होने के बाद भी कोई परेशानी सुनते ही घर दौड़े चली आती। अपने गम छुपा कर हम सबको हसाती अयेसी बहेन है मेरी जिंदगी के हर पल की साथी miss you b Khan my lovely sister

      Reply
  7. तू बड़ी निराली है
    तू नखरे वाली है
    मेरी प्यारी बहना सच में
    तू सच में भोली भाली है

    Reply
  8. Meri bhi ek bhen h…jo muje bhut stati h kbhi kbhi ..per hsati bhi bhut h..uska naam khushi h.. love u my sister👭

    Reply
    • simmi kashyap ji ye rista hi aisa hota hai, apni bhen ke saath khusi khusi rha karo, kyo ki badi hone par wo apne sasuraal chli jati hai.

      Reply
  9. Yes you are right bro,
    Ye rishta hota hi yesa he sb rishto me sbse anokha , sbse pyara aur sbse anmol.
    Pr duniyaa ne ek boy aur girl ko sirf ek nzr se hi dekhti he
    i.e Boy Friend – Girl Friend
    Ho sb bhul jate he ki duniya me ek boy aur girl ka es rishtey se bhi pvitr aur pyara rishta ek aur bhi he
    i.e Sister – Brother ka rishta
    Bhn – Bhai ka rishta
    Wo rishta jis aanch aate njr aate hi duniyaa khtm kr dene ka ji krta he
    Wo rishta jisme dimag se koi kam nhi hota , jo kuch bhi sb sirf dilse hota he

    Ab es rishtey ke bareme aur btate bethu to smundr gehrai aur aasman uchai tk km pd jayegi , isliye yha ruk rha hu

    Thanks to admin for preparing this lovely website.

    Reply
  10. Meri zindagi mai bhi meri pyaari bahan hai jiska name nimisha haijo mujhay kisi bhi pal khud se dur ni karna chati but y duniya mai kuch log hai jo bahan bhai ka rista bhi galt samjhtay hai but y rista bahi samjhta hai jo apni bahan ko Dil se bahan Manta hai

    Reply
    • Rajeev ji, aap kitna bhi accha kaam kar le log hamesha galtiya nikale ge. aap bas apna kaam karte rahe duro ki baato par dhyan mat de, unke muh apne aap band ho jaye ge.

      Reply
    • right bro meri koi behen nhi mein har pal behen ke liye tadpata hun behen ke bina zindgi adhoori hai tum hemesha apni behen ka khyal rakhna

      Reply
    • भाई हमारी बहना भी ऐसे ही है, और हम दोनो दुआ करते हैं के आप दोनो का रिश्ता हमेशा ऐसे ही बना रहे

      Reply

Leave a Comment