सरल वाक्य किसे कहते है? परिभाषा, उदाहरण – Saral Vakya

🔥 Join Telegram groupJoin Now

Saral Vakya : दोस्तों आज हमने हिंदी व्याकरण में पढ़ाए जाने वाले सरल वाक्य की पूर्ण जानकारी दी है। जिसमें हमने बताया है कि सरल वाक्य की परिभाषा, उदाहरण की सहायता से समझाने की कोशिश की है कि सरल वाक्य का निर्माण किस प्रकार किया जाता है।

यह लेख हमने हिंदी भाषा पढ़ने वाले कक्षा 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 के विद्यार्थियों के लिए लिखा है। जिसकी सहायता से वह आसानी से समझ पाएगी सरल वाक्य क्या होता है और अन्य शब्दों से कैसे हम सरल वाक्य का निर्माण कर सकते है।

saral vakya kise kahate hain

Saral Vakya Kise Kahate Hain सरल वाक्य किसे कहते है?


परिभाषा –

जिस वाक्य में एक ही विधेय होता है और एक ही क्रिया होती है उसे सरल वाक्य कहते है।

वाक्य में एक उद्देश्य करता एक ही विद ए करम होता है उसे साधारण सरल वाक्य कहते है। ( अर्थात एक करता एक ही क्रिया होती है।)

उदाहरण :

विजय आम खाता है।

जैसे कि ऊपर दिए गए उदाहरण में आप देख सकते हैं कि इस वाक्य में एक ही उद्देश्य है अर्थात कर्ता है जो कि “विजय” है और एक ही विधेय है। अर्थात किया है जोकि “आम खाता है” है।

राम साइकिल चला रहा है।

इस उदाहरण में भी आप देख सकते हैं कि इस वाक्य में एक ही उद्देश्य हे जोकि “राम” है और एक ही विधेय है जो कि “साइकिल चला रहा है” है। इसलिए यह वाक्य सरल वाक्य के अंतर्गत आता है।

राधा फूल तोड़ने जा रही है।

इस उदाहरण में आप देख सकते हैं कि वाक्य में “राधा” उद्देश्य है और उसका एक ही विधेय है अर्थात क्रिया है जो कि “फूल तोड़ने जा रही है” है।

सरल वाक्य के कुछ अन्य उदाहरण :

  • सूरज के निकलते ही फूल खिल उठे।
  • विजय पढ़-लिखकर अधिकारी बना।
  • अभिषेक थैला लेकर चला गया।
  • वह पुस्तक पढ़ते पढ़ते सो गया।
  • धनी व्यक्ति हर चीज खरीद सकता है।
  • तुम गाड़ी रुकने के स्थान पर चले जाओ।
  • वह जूते खरीदने के लिए बाजार गया।
  • स्वावलंबी व्यक्ति सदा सुखी रहते है।
  • दंड क्षमा करने के लिए प्रार्थना-पत्र लिखो।

वाक्य रूपांतरण सरल वाक्य से मिश्रित वाक्य :


सरल वाक्य – मोहन शास्त्री जी के यहां हिंदी पढ़ने गया है।
मिश्रित वाक्य – मोहन शास्त्री जी के यहां गया है, क्योंकि उसे हिंदी पढ़नी है।

सरल वाक्य – देश के लिए मर मिटने वाला सच्चा देशभक्त होता है।
मिश्रित वक्त – जो देश के लिए मर मिटता है, वही सच्चा देशभक्त होता है।

सरल वाक्य – विपिन ने शादी के लिए कार्ड छपवाए।
मिश्रित वाक्य – विपिन ने जो कार्ड छपाए, वे शादी के लिए थे।

सरल वाक्य – नीली साड़ी वाली बहू को बुलाओ।
मिश्रित वाक्य – उस बहू को बुलाओ जिसने नीली साड़ी पहनी है।

सरल वाक्य – विनीता बीमारों की तरह चल रही है।
मिश्रित वाक्य – विनीता ऐसे चल रही थी जैसे कोई बीमार चलता है।

सरल वाक्य – उसके आने पर तुम छुप जाना।
मिश्रित वाक्य – यदि वह आए तुम छिप जाना।

सरल वाक्य – राधा नाचती- गाती है।
मिश्रित वाक्य – जो नाचती-गाती है वह राधा है।

सरल वाक्य – मोहन हंसकर बोल।
मिश्रित वाक्य – वह मोहन है जो हंस कर बोलता है।

सरल वाक्य – तुम पढ़ कर सो जाना।
मिश्रित वाक्य – जब तुम पढ़ लेना तब सो जाना।

सरल वाक्य – अंकित की कलम टूट कर गिर गई।
मिश्रित वाक्य – जो कलम अंकित से छूटी, वह टूट कर गिर गई।

सरल वाक्य – बादल घिरते ही मोर नाचने लगा।
मिश्रित वाक्य – जैसे ही बादल घिरे, मोर नाचने लगा।

सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य


सरल वाक्य – श्याम आकर चला गया।
संयुक्त वाक्य – श्याम आया और चला गया।

सरल वाक्य – मैं अपना शेष जीवन भारत में गुजरूँगा।
संयुक्त वाक्य – मैं भारत जाऊंगा और अपना शेष जीवन वहां गुजरूँगा।

सरल वाक्य – सांझ होते ही पक्षी नीड़ में आ गए।
संयुक्त वाक्य – सांझ हुई और पक्षी नीड़ में आ गए।

सरल वाक्य – उसने घर आकर भोजन किया।
संयुक्त वाक्य – वह घर आया और उसने भोजन किया।

सरल वाक्य – वह फल खरीदने के लिए बाजार गया।
संयुक्त वाक्य – उसे फल खरीदने थे इसलिए वह बाजार गया।

सरल वाक्य – राम को देखते ही मैं उस पर मोहित हो गया।
संयुक्त वाक्य – मैंने राम को देखा और उस पर मोहित हो गया।

सरल वाक्य – मेरे घर से बाहर निकलते ही बारिश होने लगी।
संयुक्त वाक्य – मैं घर से बाहर निकला और बारिश होने लगी।

सरल वाक्य – परीक्षाएं समाप्त होते ही हम आगरा गए।
संयुक्त वाक्य – परीक्षा समाप्त हुई और हम आगरा गए।

सरल वाक्य – सूरज के उगते ही अंधकार दूर हो गया।
संयुक्त वाक्य – सूरज उगा और अंधकार दूर हो गया।

सरल वाक्य – अध्यापक ने नकल करने वाले छात्र को पकड़ लिया।
संयुक्त वाक्य – अध्यापक ने छात्र को पकड़ा क्योंकि वह नकल कर रहा था।

सरल वाक्य – वह जयपुर जाकर काम करने लगा है।
संयुक्त वाक्य – वह जयपुर गया और काम करने लगा।

सरल वाक्य – मेरे विद्यालय पहुंचने से पहले घंटी बज चुकी थी।
संयुक्त वाक्य – मैं विद्यालय पहुंचा परंतु घंटी बज चुकी थी।

यह भी पढ़ें –

संधि किसे कहते है Sandhi Kise Kahate Hain

Hindi Varnamala | हिंदी वर्णमाला (स्वर व व्यंजन के ज्ञान सहित)

संयुक्त व्यंजन की परिभाषा – Sanyukt Vyanjan

मिश्र वाक्य किसे कहते है? परिभाषा, उदाहरण – Mishra Vakya

संयुक्त वाक्य किसे कहते है? उदाहरण, परिभाषा Sanyukt Vakya

हम आशा करते है कि हमारे द्वारा Saral Vakya आपको पसंद आये होगे। अगर यह नारे आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूले। इसके बारे में अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

1 thought on “सरल वाक्य किसे कहते है? परिभाषा, उदाहरण – Saral Vakya”

Leave a Comment