मिश्र वाक्य किसे कहते है? परिभाषा, उदाहरण – Mishra Vakya

🔥 Join Telegram groupJoin Now

Mishra Vakya : दोस्तों आज हमने हिंदी व्याकरण में पढ़ाए जाने वाले मिश्र वाक्य की पूर्ण जानकारी दी है। जिसमें हमने बताया है कि मिश्र वाक्य की परिभाषा, उदाहरण की सहायता से समझाने की कोशिश की है कि सरल वाक्य का निर्माण किस प्रकार किया जाता है।

यह लेख हमने हिंदी भाषा पढ़ने वाले कक्षा 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 के विद्यार्थियों के लिए लिखा है। जिसकी सहायता से वह आसानी से समझ पाएगी मिश्र वाक्य क्या होता है और अन्य शब्दों से कैसे हम मिश्र वाक्य का निर्माण कर सकते है।

Mishra Vakya Kise Kahate Hain

Mishra Vakya Kise Kahate Hain – मिश्र वाक्य किसे कहते है


परिभाषा –

जिन वाक्यों में एक मुख्य या प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हो उन्हें मिश्रित वाक्य कहते है।

जिस वाक्य में एक से अधिक उपवाक्य हूं जो किसी व्यधिकरण योजक द्वारा जुड़े हो तथा इन वाक्यों में एक प्रधान उपवाक्य हो और अन्य उपवाक्य गौण हो अर्थात प्रधान उपवाक्य पर निर्भर हो, उसे मिश्र वाक्य कहते है।
गौण वाक्य को ही आश्रित उपवाक्य कहते है।

मिश्र वाक्य में प्राय व्यधिकरणयोजक युग्म यानी जो-सो, जो-वह, जैसा-वैसा, जिसकी-उसकी, यदि-तो, वही-जिसे, जिसे-उसे, जब-तक, तब-तक आदि प्रयोग होते है।

उदाहरण :

जो व्यक्ति निर्धन है, वह कुछ नहीं खरीद सकता

ऊपर दिए गए वाक्य में आप देख सकते हैं कि यहां एक उपवाक्य नहीं तो पाते है। इनमें से एक वाक्य प्रधान है और दूसरा उपवाक्य आश्रित है।

ऊपर दिए गए वाक्य में “जो व्यक्ति निर्धन है” यह उपवाक्य प्रधान है और “वह कुछ नहीं खरीद सकता” यह वाक्य आश्रित वाक्य है। इस वाक्य में दो विधेय है इसलिए यह मिश्र वाक्य के अंतर्गत आता है।

जब जादूगर ने खेल दिखाया तब पैसे मांगे

उदाहरण की सहायता से आप देख सकते हैं कि इसमें दो उद्देश्य हैं एवं दो उपवाक्य है। इन दोनों उपवाक्य मैं “जब जादूगर ने खेल दिखाया” यह प्रधान वाक्य है एवं “तब पैसे मांगे” यह वाक्य आश्रित वाक्य है इसलिए यह मिश्र वाक्य कहलायेगा।

यह वही खेत है जिसे पहले राम ने खरीदा था

इस उदाहरण में आप देख सकते हैं कि इसमें दो वाक्य हैं। इसमें ”यह वही खेत है” यह उपवाक्य प्रधान हैं और ”जिसे पहले राम ने खरीदा था” यह आश्रित उपवाक्य है. इस उदाहरण में दो उपवाक्य होने के कारण यह मिश्र वाक्य हो जाता है।

Mishra Vakya ke Udaharan – मिश्र वाक्य के कुछ अन्य उदाहरण :

  1. यदि मैं परिश्रम करता तो सफल हो जाता।
  2. जब मैं स्टेशन पर पहुंचा तब मैं उससे मिला।
  3. यदि आप नहीं जानते हो तो मत बोलो।
  4. मैं जानता हूं कि सुमित व्यायाम करता है और विजय बहुत आलसी है।
  5. जो विद्यार्थी सांसी होते है, वे उन्नति करते है।
  6. जब असफल हो गए, तो शौक करना व्यर्थ है।
  7. जो कम आएगा, वह खाएगा।
  8. उसके पास जो कुछ था, वह खो गया।
  9. संकट आ जाए, तो घबराना उचित नहीं।
  10. मैं नहीं जानता कि उसका जन्म कहां हुआ है?
  11. कुछ लोग इसलिए दान करते है, कि उनका नाम हो।

वाक्य रूपांतरण सरल वाक्य से मिश्र वाक्य :

सरल वाक्य – मधुरिमा कपड़े खरीदने बाजार गई।
मिश्र वाक्य – मधुरिमा बाजार गई क्योंकि उसे कपड़े खरीदने थे।

सरल वाक्य – लाइनमैन टूटे तार जोड़ कर चला गया।
मिश्र वाक्य – जब लाइन में न टूटे तारों को छोड़ दिया था वह चला गया।

सरल वाक्य – किसान फावड़ा उठाकर खेत को चला गया।
मिश्र वाक्य – जब किसान ने फावड़ा उठाया तब वह खेत को चला गया।

सरल वाक्य – सर्दी बढ़ते ही उसके जोड़ों का दर्द बढ़ गया।
मिश्र वाक्य – जैसे ही सर्दी बढ़ी वैसे ही उसके जोड़ों का दर्द भी बढ़ गया।

सरल वाक्य – पीले हुए पत्ते गिरने लगे हैं।
मिश्र वाक्य – जो पत्ते पीले हो गए हैं वे जमीन पर गिरने लगे हैं।

सरल वाक्य – मैं एक सिद्ध महापुरुष से मिला।
मिश्र वाक्य – मैं ऐसे व्यक्ति से मिला जो सिद्ध महापुरुष था।

सरल वाक्य – आपका फोन आने के समय मैं खाना खा रहा था।
मिश्र वाक्य – जब आपका फोन आ रहा था, तब मैं खाना खा रहा था।

सरल वाक्य – गांव में रहते हुए मैं खेतों में काम करता था।
मिश्र वाक्य – जब मैं गांव में रहता था तब खेतों में काम करता था।

सरल वाक्य – शतक लगाने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
मिश्र वाक्य – जिस खिलाड़ी ने शतक लगाया था उसे मैन ऑफ द मैच दिया गया।

सरल वाक्य – मेरे साथ रहने वाला सद्गुण सीख जाएगा।
मिश्र वाक्य – जो मेरे साथ रहेगा वह सद्गुण सीख जाएगा।

सरल वाक्य – मेरे चाहने के अनुसार ही सब कुछ हो रहा था।
मिश्र वाक्य – मैं जैसा चाह रहा था, वैसा ही सब कुछ होता जा रहा था।

सरल वाक्य – अधिकारियों की मिलीभगत से हरे पेड़ काटे जा रहे थे।
मिश्र वाक्य – क्योंकि अधिकारियों की मिलीभगत थी इसलिए हरे पेड़ काटे जा रहे थे।

सरल वाक्य – इसी जगह पर कभी मंदिर हुआ करता था।
मिश्र वाक्य – यही वह जगह है, जहां कभी मंदिर हुआ करता था।

सरल वाक्य – वर्षा शुरू होते ही मोर नाचने लगे।
मिश्र वाक्य – जैसे ही वर्षा शुरू हुई मोर नाचने लगे।

सरल वाक्य – नौकरी मिल जाने पर भी मैं पढ़ता रहता हूं।
मिश्र वाक्य – यद्यपि मुझे नौकरी मिल गई है तथापि में पढ़ता रहता हूं।

संयुक्त वाक्य से मिश्र वाक्य :

संयुक्त वाक्य – परीक्षाएं समाप्त हुई हो हम दिल्ली गए।
मिश्र वाक्य – जैसे ही परिचय समाप्त हुई वैसे ही हम दिल्ली गए।

संयुक्त वाक्य – बारिश हुई और गर्मी दूर हो गई।
मिश्र वाक्य – जैसे ही बारिश हुई, गर्मी दूर हो गई।

संयुक्त वाक्य – अध्यापक ने छात्र को पकड़ा क्योंकि वह नकल कर रहा था।
मिश्र वाक्य – जो छात्र नकल कर रहा था उसे अध्यापक ने पकड़ लिया।

संयुक्त वाक्य – वह उदयपुर गया और काम करने लगा।
मिश्र वाक्य – जब से वह उदयपुर गया है तब से काम करने लगा है।

संयुक्त वाक्य – मैं विद्यालय पहुंचा परंतु घंटी बज चुकी थी।
मिश्र वाक्य – जैसे ही मैं विद्यालय पहुंचा, घंटी बज चुकी थी।

संयुक्त वाक्य – बादल घिरे और मोर नाचने लगे।
मिश्र वाक्य – जैसे ही बादल घिरे, मोर नाचने लगे।

संयुक्त वाक्य – वसंत आया और लताओं पर फूल आने लगे।
मिश्र वाक्य – जब से वसंत आया है तब से लताओं पर फूल आने लगे हैं।

संयुक्त वाक्य – जादूगर ने खेल दिखाया और पैसे मांगे।
मिश्र वाक्य – जब जादूगरनी खेल दिखाया था पैसे मांगे।

संयुक्त वाक्य – यहां बाढ़ आई और बीमारियां बढ़ गई।
मिश्र वाक्य – जब से यहां बाढ़ आई है तब से बीमारियां बढ़ गई है।

संयुक्त वाक्य – मजदूर ने फावड़ा उठाया और काम पर गया।
मिश्र वाक्य – मजदूर ने फावड़ा उठाया तब काम पर गया।

संयुक्त वाक्य – शोर हुआ और चोर भाग गए।
मिश्र वाक्य – जैसे ही शोर हुआ चोर भाग गए।

संयुक्त वाक्य – उसने पुलिस को देखा और सीट बेल्ट बांध लिया।
मिश्र वाक्य – जैसे ही उसने पुलिस को देखा सीट बेल्ट बांध ली।

संयुक्त वाक्य –सुषमा बीमार है इसलिए स्कूल नहीं गई।
मिश्र वाक्य – सुषमा इसलिए स्कूल नहीं गई क्योंकि वह बीमार है।

संयुक्त वाक्य – आप उससे मिलना चाहते हैं इसलिए द्वार पर प्रतीक्षा करें।
मिश्र वाक्य – यदि आप उससे मिलना चाहते हैं तो द्वार पर प्रतीक्षा करें।

संयुक्त वाक्य – वे मेरे पिताजी हैं और पलंग पर लेटे हैं।
मिश्र वाक्य – मेरे पिताजी वे है जो पलंग पर लेटे हैं।

संयुक्त वाक्य – विद्यार्थी परिश्रमी होता है तो अवश्य सफल होता है।
मिश्र वाक्य – जो विद्यार्थी परिश्रमी होता है, वह अवश्य सफल होता है।

यह भी पढ़ें –

संधि किसे कहते है Sandhi Kise Kahate Hain

सरल वाक्य किसे कहते है? परिभाषा, उदाहरण – Saral Vakya

Hindi Varnamala | हिंदी वर्णमाला (स्वर व व्यंजन के ज्ञान सहित)

संयुक्त वाक्य किसे कहते है? उदाहरण, परिभाषा Sanyukt Vakya

संयुक्त व्यंजन की परिभाषा – Sanyukt Vyanjan

हम आशा करते है कि हमारे द्वारा Mishra Vakya आपको पसंद आये होगे। अगर यह नारे आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूले। इसके बारे में अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment