संयुक्त व्यंजन की परिभाषा – Sanyukt Vyanjan

🔥 Join Telegram groupJoin Now

Sanyukt Vyanjan : दोस्तों आज हमने संयुक्त व्यंजन की परिभाषा और उदाहरण सहित शब्द लिखे है। हिंदी व्याकरण में संयुक्त व्यंजन का उपयोग शब्द बनाने के लिए क्या जाता है।

यह कक्षा 1,2,3,4,5,6,7,8,9,10,11,12 के विद्यार्थियों को स्कूल में पढ़ाया जाता है इसीलिए हमने सरल शब्दों में संयुक्त व्यंजन को उदाहरण के साथ समझाने का प्रयास किया है।

Sanyukt Vyanjan Kise Kahate Hain

संयुक्त व्यंजन की परिभाषा –

वह व्यंजन जो दो या दो से अधिक व्यंजनों के मिलने से बनते हैं वह संयुक्त व्यंजन कहलाते है।

Sanyukt Vyanjan

संयुक्त व्यंजन किसे कहते है –

जब दो व्यंजनों के बीच कोई स्वर नहीं होता है तो उन्हें मिलाकर लिखा जाता है इस प्रकार मिलाकर लिखे गए व्यंजन संयुक्त व्यंजन कहलाते है।

जैसे –

क्ष   =   क्  +  ष    = अक्षय, क्षत्रिय, रक्षक

त्र    =   त्  +  र      =  मित्र, छात्र, त्रिशूल

ज्ञ   =   ज्  +  ञ    =  ज्ञान, यज्ञ, अज्ञात

श्र    =    श्  +  र     =  श्रम, आश्रम, श्रवण

शब्दसंयुक्त वर्ण
च् +छअच्छा
ध् + व  ध्वज
त्+थपत्थर
द् + यविद्या
क्+ ख मक्खी
स् + थ  स्थान

कुछ लोग क्ष् त्र् और ज्ञ् को भी हिन्दी वर्णमाला में गिनते हैं, पर ये संयुक्त व्यंजन हैं। अतः इन्हें वर्णमाला में गिनना उचित प्रतीत नहीं होता।

सयुंक्त व्यंजन कितने होते है (sanyukt vyanjan kitne hote hain) ?

संयुक्त व्यंजन की हिंदी वर्णमाला में कुल संख्या 4 है जो की निम्नलिखित हैं। क्ष – क् + ष + अ = क्ष त्र – त् + र् + अ = त्र ज्ञ – ज् + ञ + अ = ज्ञ श्र – श् + र् + अ = श्र

Sanyukt Akshar Wale Shabd

  • क् + र = क्र = क्रम, क्रिकेट, क्रोध
  • ग् + र = ग्र = ग्रीष्म, ग्राम, ग्राहक
  • त् + र = त्र =  पत्र, मित्र, त्रिभुज
  • द् + र = प्र = द्र द्रोपदी, द्रुत, द्रोह
  • प् + र = प्र = प्रकाश, प्रचार, प्रयोग
  • ब् + र = ब्र = ब्रजभाषा, ब्राह्मण, ब्रेक
  • भ् + र = भ्र = भ्रम, भ्रांति, भ्राता
  • श्+ र = श्र =  श्रद्धा, परिश्रम, श्रेणी
  • र् + क = र्क = पार्क, मार्कर, तर्क
  • र् + च = र्क = मिर्ची, खर्चा, खर्चीला
  • र् + थ = र्थ = तीर्थ, अर्थ, स्वार्थ
  • र् + प = र्प = सर्प, दर्पण, चर्परा
  • र् + म = र्म = कर्म, धर्म, चर्म
  • र् + य = र्य = धैर्य, सूर्य, कार्य
  • र् + व = र्व = गर्व, आशीर्वाद, पर्व
  • र् + ष = र्ष =हर्ष, हर्षित
  • ट् + र = ट्र = ट्रेन, ट्रक, ट्रेडमार्क
  • ड् + र = ड्र = ड्रॉइंग, ड्राइवर, ड्रामा

यह भी पढ़ें –

संधि किसे कहते है Sandhi Kise Kahate Hain

संवाद लेखन – Samvad Lekhan in Hindi

लिपि किसे कहते है? – Lipi Kise Kahate Hain

भाषा किसे कहते है? – Bhasha kise kehte hain

सरल वाक्य किसे कहते है? परिभाषा, उदाहरण – Saral Vakya

Hindi Varnamala | हिंदी वर्णमाला (स्वर व व्यंजन के ज्ञान सहित)

संयुक्त वाक्य किसे कहते है? उदाहरण, परिभाषा Sanyukt Vakya

हम आशा करते है कि हमारे द्वारा Sanyukt Vyanjan आपको पसंद आये होगे। अगर यह नारे आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूले। इसके बारे में अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment