संयुक्त वाक्य किसे कहते है? उदाहरण, परिभाषा Sanyukt Vakya

🔥 Join Telegram groupJoin Now

Sanyukt Vakya : दोस्तों आज हमने हिंदी व्याकरण में पढ़ाए जाने वाले संयुक्त वाक्य की पूर्ण जानकारी दी है। जिसमें हमने बताया है कि संयुक्त वाक्य की परिभाषा, इसके भेद और उदाहरण की सहायता से समझाने की कोशिश की है कि संयुक्त वाक्य का निर्माण किस प्रकार किया जाता है।

यह लेख हमने हिंदी भाषा पढ़ने वाले कक्षा 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 के विद्यार्थियों के लिए लिखा है जिसकी सहायता से वह आसानी से समझ पाएगी संयुक्त वाक्य क्या होता है और अन्य शब्दों से कैसे हम संयुक्त वाक्य का निर्माण कर सकते है।

Sanyukt Vakya Kise Kahate Hain

Sanyukt Vakya Kise Kahate Hain

परिभाषा –

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक वाक्य किसी समुच्चयबोधक द्वारा जोड़ हो इसे संयुक्त वाक्य कहते है।

जिस वाक्य मैं समानता के आधार पर 2 वाक्य समुच्चयबोधक ( योजक) से युक्त हो तो ऐसा वाक्य संयुक्त वाक्य कहलाता है।

जिन वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र उपवाक्य किसी समुच्चयबोधक अव्यय से जुड़े होते हैं जैसे – इसलिए, और, या, परंतु, फिर तो, किंतु इत्यादि उन्हें संयुक्त वाक्य कहते है।

संयुक्त वाक्यों के भेद :

संयुक्त वाक्य में आने वाले समुच्चयबोधक अन्य चार तरह से कार्य करते हैं –

  1. उपवाक्य को जोड़ना।
  2. उपवाक्य को विभाजित करने का।
  3. उपवाक्य को विरोधाभास रूप में प्रकट करने के लिए।
  4. उपवाक्य के बीच कारण व संबंध बताने के लिए।

संयुक्त वाक्यों के उदाहरण कारण सहित :

(1) मुझे पुस्तके खरीदनी थी इसलिए बाजार गया

जैसा कि आप ऊपर दिए गए उदाहरण में देख सकते हैं कि दो सरल वाक्य है। इन दो सरल वाक्य को “इसलिए” अव्यय संयोजक से जोड़ा गया है इसलिए यह उदाहरण संयुक्त वाक्य के अंतर्गत आता है।

(2) मेरे साथ रवि या सुरेश में से एक जाएगा

इस उदाहरण में आप दे सकते हैं कि दो सरल स्वतंत्र वाक्य हैं। इन दोनों वाक्यों को “या” संयोजक से संयुक्त किया गया है।

(3) वह व्यक्ति बुड्ढा है अतः उसे पहले जाने दो

इस उदाहरण में आप देख सकते हैं कि दो सरल स्वतंत्र वाक्य हैं जिनको “अतः” संयोजक से जोड़ा गया है जो कि एक संयुक्त वाक्य का निर्माण करने में सहायक है।

सयुंक्त वाक्य के कुछ अन्य उदाहरण :

  1. रेल आई और चली गई परंतु नहीं बैठ सका।
  2. मैं पाठशाला से घर गया और सो गया।
  3. राजू यात्रा से आ गया और मित्र से मिल गया।
  4. राजू और गोपाल मैदान में खेल रहे थे।
  5. मैंने शाम को चाय पी और पेट में दर्द होने लगा।
  6. मैंने सुबह को पढ़ा और शाम को खेलने गया।

वाक्य रूपांतरण सयुंक्त वाक्य से सरल वाक्य :

सरल वाक्य – मुंबई जाकर उसने वहां नया व्यापार शुरू किया।
संयुक्त वाक्य – वह मुंबई गया और उसने वहां जाकर नया व्यापार शुरू किया।

सरल वाक्य – आज की मूसलाधार वर्षा से बाढ़ आ गई।
संयुक्त वाक्य – आज बहुत वर्षा हुई और इसी कारण बाढ़ आ गई।

सरल वाक्य – आपके बुलाने पर वह आ गया।
संयुक्त वाक्य – आप बुलाएंगे तो वह आ जाएगा।

सरल वाक्य – चोरी करने वाली लड़की पकड़ी गई।
संयुक्त वाक्य – लड़की ने चोरी की थी, इसलिए पकड़ी गई।

सरल वाक्य – बूढ़े व्यक्ति को दवा पिला दो।
संयुक्त वाक्य – व्यक्ति बुड्ढा है अतः उसे दवा पिला दो।

सरल वाक्य – सेठ जी ने कामचोर नौकर की छुट्टी कर दी।
संयुक्त वाक्य – नौकर कामचोर था इसलिए सेठ जी ने उसकी छुट्टी कर दी।

सरल वाक्य – आप गर्म या ठंडा में से क्या लेना पसंद करेंगे?
संयुक्त वाक्य – आप कर्म लेना पसंद करेंगे या ठंडा लेना?

सरल वाक्य – हेमा का नृत्य देखकर सब लोग प्रसन्न हो गए।
संयुक्त वाक्य – सब लोगों ने हेमा का नृत्य देखा और प्रसन्न हो गए।

सरल वाक्य – मैं पुस्तकें खरीदने बाजार गया।
संयुक्त वाक्य – मुझे पुस्तके खरीदनी थी इसलिए बाजार गया।

सरल वाक्य – वह ईमानदार के साथ विनम्र भी है।
संयुक्त वाक्य – वह केवल ईमानदार ही नहीं है, बल्कि विनम्र भी है।

सरल वाक्य – राधा खाना खा कर सो गई।
संयुक्त वाक्य – राधा ने खाना खाया और सो गई।

सरल वाक्य – सूर्योदय होने पर पक्षी चहचहाने लगे।
संयुक्त वाक्य – सूर्योदय हुआ और पक्षी चहचहाने लगे।

सरल वाक्य – वह घर आते ही काम पर लग गया।
संयुक्त वाक्य – वह घर गया और काम पर लग गया।

सरल वाक्य – मेरे साथ मीना या मणि में से एक ही जाएगा।
संयुक्त वाक्य – मेरे साथ मीना जाएगी या मणि जाएगी।

यह भी पढ़ें –

मिश्र वाक्य किसे कहते है? परिभाषा, उदाहरण – Mishra Vakya

सरल वाक्य किसे कहते है? परिभाषा, उदाहरण – Saral Vakya

रस – परिभाषा, भेद और उदाहरण – Ras in Hindi

संधि किसे कहते है Sandhi Kise Kahate Hain

Hindi Varnamala | हिंदी वर्णमाला (स्वर व व्यंजन के ज्ञान सहित)

200+ बिना मात्रा वाले शब्द – Bina Matra Wale Shabd

हम आशा करते है कि हमारे द्वारा Sanyukt Vakya आपको पसंद आये होगे। अगर यह नारे आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूले। इसके बारे में अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment