दिवाली 2023 तिथि हिंदू कैलेंडर – Diwali 2023 Date Hindu Calendar

🔥 Join Telegram groupJoin Now

Diwali 2023 Date Hindu Calendar : पूरे भारतवर्ष में दिवाली त्यौहार का बहुत महत्व है। खासकर हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों के लिए यह त्यौहार सभी त्योहारों में सबसे बड़ा त्यौहार होता है। दिवाली प्रतिवर्ष कार्तिक अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।

यह त्यौहार 5 दिनों तक चलता है। इसकी शुरूआत धन तेरस से होती है और भाईदूज के दिन इसकी समाप्ति होती है।  हिंदू शास्त्रों के अनुसार जब भगवान श्री राम 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौट कर आए थे तो अयोध्या वासियों ने उनके स्वागत में घी के दीपक जलाकर उनका स्वागत किया था।

तब से हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को बड़े हर्षोल्लास के साथ दीवाली मनाई जाती है।  आईए जानते हैं कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2023 में दीपावली कब की है।

Diwali 2023 Date Hindu Calendar

Diwali 2023 Date Hindu Calendar –  2023 में दिवाली कब है

त्यौहार का नामवारदिनांक
धनतेरसशुक्रवार10 नवंबर 2023
नरक चतुर्दशी(छोटी दिवाली)शनिवार11 नवंबर 2023
दिवालीरविवार12 नवंबर 2023
गोवर्धन पूजामंगलवार14 नवंबर 2023
भाई दूजबुधवार15 नवंबर 2023

धनतेरस 2023  – आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन सोना चांदी बर्तन आभूषण इत्यादि की खरीदारी करने से घर में सुख समृद्धि आती है. इस बार धनतेरस 10 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 6 बजकर 20 मिनट से लेकर 8 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

नरक चतुर्दशी(छोटी दिवाली) 2023 –  यह दीपावली से एक दिन पूर्व मनाया जाता है.  इस छोटी दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। इस बार छोटी दीपावली 11 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट पर होगी और 12 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगी।

दिवाली 2023 :  प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी दिवाली  बड़े ही धूमधाम से 12 नवंबर 2023  (विक्रम संवत 2080) को मनाई जाएगी। हिंदुओं के लिए इस त्यौहार का खास महत्व है इसीलिए हिंदू  जिस देश में भी रहते हैं वहां इस त्यौहार को जरूर मानते हैं।

diwali 2023 date hindu calendar in hindi

इस साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 12 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से होगी और 13 नवंबर को 2 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी। 

गोवर्धन पूजा : गोवर्धन पूजा दीपावली के दूसरे दिन की जाती है लेकिन इस बार दीपावली  का मुहूर्त 2 दिन होने के कारण 14 नवंबर को गोवर्धन की पूजा की जाएगी। गोवर्धन की पूजा करने के लिए गाय के गोबर को गोवर्धन पर्वत मानकर उसकी पूजा की जाती है।
भाई दूज : भाई दूज का त्योहार दीपावली के तीसरे दिन मनाया जाता है इस त्यौहार में बहने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है. भाई दूज का त्योहार इस बार 15 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें –

गणेश जी की सूंड किस तरफ होनी चाहिए, दाईं या बाईं ?

30+ दिवाली की शुभकामनाएं – Diwali ki Shubhkamnaye

7+ दि‍वाली पर कविता – Poem on Diwali in Hindi

Diwali 2023 Date Hindu Calendar का लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएंगे अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके बताएं और शेयर करना ना भूले।

Leave a Comment