Apathit Gadyansh in Hindi for Class 4 (अपठित गद्यांश)

🔥 Join Telegram groupJoin Now

Apathit Gadyansh in Hindi for Class 4 : दोस्तों आज हमने कक्षा 4 के छात्र छात्राओं के लिए अपठित गद्यांश लिखे है। जिनकी सहायता से बच्चे अपने आने वाले एग्जाम की तैयारियां कर सकते है।

Unseen Passage for Class 4 के विद्यार्थी से अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं में पूछे जाते हैं यह 5 अंकों के होते हैं जिनमें इस गद्यांश को पढ़कर सभी उत्तर देने होते है ।

अपठित गद्यांश है विद्यार्थियों का मानसिक विकास होता है इसीलिए हमने बहुत सारे अपठित गद्यांश लिखे हैं ताकि कक्षा 4 के विद्यार्थी अपनी परीक्षा के लिए अभ्यास कर सकें ।

अगर आपको हमारे द्वारा लिखे गए अपठित गद्यांश पसंद आए हैं तो अपने दोस्तों से फेसबुक और व्हाट्सएप पर शेयर करना ना भूले।

Apathit Gadyansh in Hindi for Class 4

Apathit Gadyansh in Hindi for Class 4 Worksheet

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

एक चिड़िया थी उसने एक पोटली बना ली और अच्छा या बुरा जो भी उसके साथ होता था वह एक छोटा सा पत्थर उस पोटली में डाल देती थी कुछ ही दिनों में उसकी पोटली बहुत भारी हो गयी जिस कारण वह चिड़िया उड़ नही पा रही थी । कुछ और दिन वीतने पर उसका चलना फिरना भी मुश्किल हो गया । हम भी अगर पुरानी अप्रिय बातों को भूलकर भविष्य के पथ पर अग्रसर नहीं होंगे तो हम कभी वर्तमान का आंनद नहीं ले पाते है ।

प्र 1 चिड़िया पोटली में क्या डाल देती थी ?

– – – – – – – – – – – – – – – – – – – – – – – –

प्र 2 चिड़िया उड़ क्‍यों नहीं पा रही थी ?

– – – – – – – – – – – – – – – – – – – – – – – –

प्र 3 कुछ और दिन बीतने पर क्या हुआ ?

– – – – – – – – – – – – – – – – – – – – – – – –

प्र 4 इस गदयांश से हमें क्‍या शिक्षा मिलती है ?

– – – – – – – – – – – – – – – – – – – – – – – –

प्र 5 विलोम शब्द लिखो – क : आसान ख : नयी ग : प्रिय घ: शोक

Unseen Passage for Class 4 Hindi

(क) निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

जल और जीवन का आपस में गहरा संबंध है। बड़े-बड़े नगर नदियों के किनारे ही बसे हुए हैं। आजकल मनुष्य नदियों और झीलों में तैरकर अपना मनोरंजन करता है। प्राचीन काल में मनुष्य तैरकर ही नदियों को पार करता था। तैराकी अपने आप में कला के साथ-साथ अच्छा व्यायाम भी है। आजकल तैराकी के कई प्रकार प्रचलित हैं ?

(1) जल और जीवन का आपस में कैसा संबंध है ?

(क) गहरा (ख) कच्चा

(ग) पक्का (घ) सच्चा

(2) बड़े-बड़े नगर कहाँ बसे हुए हैं ?

(क) समुद्र के किनारा (ख) नदियों के किनारे

(ग) मैदानों के किनारे (घ) पहाड़ के नीचे है

(3) प्राचीन का विलोम शब्द है-

(क) नवीन (ख) अचीन

(ग) पुराना (घ) पुरा

(4) ‘तैराकी’ शब्द का वर्ण विच्छेद है-

(क) त्+ऐ+र्+आ+क+ई (ख) त्‌+रा+क्+ई+की

(ग) त्+ए+र्+अ+क्‌+इ (घ) त्+र्+क्‌+इ ( )

(5) तैराकी अपने आप में क्‍या है ?

(क) व्यायाम (ख) कला और व्यायाम

(ग) मनोरंजन (घ) शौक

अपठित गद्यांश कक्षा 4 हिंदी

निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :- 

कार्टूनों की अपनी दुनिया है, ठीक मनुष्यों की दुनिया की तरह लुभावनी। कार्टून ऐसा चित्र होता है, जिसे देखकर मन खुश हो जाता है। आजकल तो कार्टूनों के माध्यम से अनेक तरह के रोचक कार्यक्रम दिखाए जाने लगे हैं। कार्टून बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी अच्छे लगते हैं। नीरस और उबाऊ विषय भी कार्टून के द्वारा सरस व रोचक बन जाते हैं। इसलिए बच्चे कार्टून की किताब मिलते ही उस पर झपट पड़ते हैं और जब तक वह खत्म न हो जाए, पढ़ना, खेलना, सोना यहां तक कि खाना भी भूल जाते हैं। जब ये कार्टून दूरदर्शन पर दिखाए जाते हैं तो इन जीते-जागते, हंसते-बोलते कार्टूनों में सब खो जाते हैं।

1. कार्टून क्या होते हैं ?

 ————————————————————-

2. कार्टून की दुनिया कैसी होती है ?

 ————————————————————-

3. कार्टून सबको इतने अच्छे क्‍यों लगते हैं?

 ——————————————————————————

4. वाक्य बनाएं – 

सरस            ———————————————-

हंसते-हंसते   ————————————————–

5. कैसे पता चलता है कि बच्चे कार्टून पंसद करते हैं ?

——————————————————————————

Apathit Gadyansh for Class 4 Hindi Worksheet

नीचे लिखे अनुच्छेद को पढ़कर प्रश्नो के उत्तर दीजिए 

संसार भर में सबसे ऊँचा पर्वत हिमालय है। इसका सबसे ऊँचा शिखर ‘माउण्ट एवरेस्ट’ के नाम से प्रसिद्ध है। इसका प्राचीन नाम गौरीशंकर है। कहा जाता है कि यहां महादेव और पार्वती का निवास था। इसका नाम ‘माउण्ट एवरेस्ट’ कर्नल एवरेस्ट के नाम से पड़ा है। क्योंकि उन्होंने सर्वप्रथम यहां पहुंचने का प्रयास किया था।

1. हिमालय के सबसे ऊँचे शिखर का नाम है –

क. एवरेस्ट ख. कंचन जंघा

ग. माउण्ट एवरेस्ट घ. माउण्ट

2. माउण्ट एवरेस्ट का प्राचीन नाम क्या है

(क) गौरीशंकर (ख) जयशंकर

(ग) हिमालय (घ) पार्वती

3. हिमालय किस का निवास स्थान है?

————————————————–

4. हिमालय का पर्यायवाची शब्द है

(क) जन (ख) हिमगिरी

(ग) कमार (घ) कारगर

5. सर्वप्रथम माउण्ट एवरेस्ट पर जाने का किसने प्रयास किया?

————————————————–

अपठित गद्यांश कक्षा 4

निम्नलिखित गदयांशको पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर लिखिए-

मनुष्य की विशेषता उसके चरित्र में है। चरित्र के कारण ही एक मनुष्य दूसरे से अधिक आदरणीय समझा जाता है। विद्या का मान सज्जन तभी करते है जब विद्यावान विनय एवं चरित्र से युक्त हो। विद्या, बल तथा पद होते हुए भी रावण अपने राक्षसी कर्म के कारण निंदनीय था। रावण विदयावान होने पर भी वंदनीय नहीं बन पाया। मनुष्य का मूल्य उसके चरित्र में है। विनय, उदारता, लालच में न पड़ना, थैर्य, सत्य भाषण, वचन का प्रतिपालन करना और कर्तव्य परायण ये सब गुण चरित्र में आते है।

1. मनुष्य की विशेषता किसमें है?

(क) उसके पद में (ख) उसके धन में

(ग) उसके अच्छे विचारों में (घ) उसके चरित्र में

2. मनुष्य का आदर किन कारणों से होता है?

(क) चरित्र के कारण (ख) पद के कारण

(ग) विचार के कारण (घ) तीनों विकल्‍प सही है

3. रावण निंदनीय क्‍यों था?

(क) विद्या के कारण (ख) बल के कारण

(ग) पद के कारण (घ) राक्षसी कर्म के कारण

4. चरित्र में कौन-कौन से गुण आते है?

(क) विनय और उदारता (ख) सत्य और चैर्य

(ग) कर्तव्य परायण (घ) उपरोक्त सभी

5. ‘गुण’ शब्द का विपरितार्थक शब्द है-

(क) निर्गुण (ख) अवगुण

(ग) सदगुण (घ)महा गुण

यह भी पढ़ें –


Unseen Passage in Hindi for Class 3 (अपठित गद्यांश)

Apathit Gadyansh in Hindi for Class 5 (अपठित गद्यांश)

Duniya ke Saat Ajoobe – दुनिया के सात अजूबे

फीस माफी के लिए प्रधानाचार्य को पत्र – Fees Maafi ke Liye Prathna Patra

आवेदन पत्र और प्रारूप – Aavedan Patra in Hindi

दोस्तों हमारे द्वारा लिखे गए Apathit Gadyansh in Hindi for Class 4 कैसे लगे अगर आपको अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूलें और अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके बताएं.

14 thoughts on “Apathit Gadyansh in Hindi for Class 4 (अपठित गद्यांश)”

  1. बहुत ही लाभ मिला हमें आपको बहुत -बहुत धन्यवाद पद्यांश भी हो तो कृपया बताएँ ।

    Reply
    • अर्चना पाठक हम जल्द ही पद्यांश भी पोस्ट करेंगे धन्यवाद

      Reply

Leave a Comment