5+ पेड़ पर कविता – Poem on Tree in Hindi

🔥 Join Telegram groupJoin Now

Poem on Tree in Hindi : दोस्तों आज हमने पेड़ पर कविता कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 & 12 के विद्यार्थियों के लिए लिखा है।

पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग है इनके बिना हमारा जीवन संभव नहीं है इसलिए में अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ लगाने चाहिए।

Poem on Tree in Hindi

Get Some Latest Poem on Tree in Hindi for Class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 & 12.

Best Poem on Poem on Tree in Hindi


धरती की बस यही पुकार,
पेड़ लगाओ बारम्बार।

आओ मिलकर कसम खाएं,
अपनी धरती हरित बनाए।

धरती पर हरियाली हो,
जीवन में खुशहाली हो।

पेड़ धरती की शान है,
जीवन की मुस्कान है।

पेड़ पौधों को पानी दे,
जीवन की यही निशानी दे।

आओ पेड़ लगाए हम,
पेड़ लगाकर जग महकाकर।

जीवन सुखी बनाए हम,
आओ पेड़ लगाएं हम।

-लक्ष्मी

Hindi Kavita on Tree


संत जनों का है ये कहना,
धरती मां का वृक्ष है गहना।

वृक्ष लगाओ हरियाली लाओ,
इस धरती को स्वर्ग बना हो।

पेड़ न काटो रखो ध्यान,
धरती का है यही प्रधान।

इससे है वसुधा की शान,
इससे ही है जिवो में जान।

वृक्ष लगाओ,
धरती को स्वर्ग बनाओ।

– नेहा कुमारी, पिंकी कुमारी

Short Poem on Trees in Hindi


पेड़ पौधे हमारे है,
यह सब सबके प्यारे है।

सर्दी गर्मी सहते है,
नहीं कभी कुछ कहते है।

फल-मेवे बरसाते है,
हम सब मिलकर खाते है।

आओ इनसे प्यार करें,
हम सब मिलकर हरा-भरा संसार करें।

– गोरी

Poems on Trees in Hindi


पेड़ लगाओ, पेड़ लगाओ,
सारे मिलकर पेड़ लगाओ।

पेड़ों से हमें मिले ऑक्सीजन,
जिससे जिंदा रहते है हम।

पेड़ों से हमें मिलती छाया,
जिससे ठंडी हवा मिलती हमको।

पेड़ों से हमें मिलते कपड़े,
जिससे तन को हम ढकते।

पेड़ों से हमें मिलती औषधियां,
जिससे बीमारियों से हम छुटकारा पाते।

पेड़ों से हमें मिलती पुस्तक,
जिसको पढ़ हम ज्ञान बढ़ाते।

पेड़ों से हमें मिलती वर्षा,
जिससे अमृत सामान जल हम पाते।

अब हर दिल की यही पुकार है,
पेड़ लगाओ, पेड़ लगाओ।

– वैशाली गुप्ता

Tree Poem in Hindi


हर घर हर गली में पेड़ लगाएंगे,
सब जगह पेड़ लगाएंगे।
धरती को पेड़ों से सजाएंगे,
जीवन सबका बचाएंगे।।

बिन पेड़ों के अमृत सा,
जल, भोजन, वस्त्र
और शुद्ध वायु कहां से लाएंगे।

हम पेड़ लगाएंगे,
प्रकृति को बचाएंगे।
स्वच्छ वातावरण बनाएंगे,
नया भविष्य हम बनाएंगे।।

हम पेड़ लगाएंगे,
भूमि को उपजाऊ बनाए बनाएंगे।
भूजल स्तर बढ़ाएंगे,
हम सब मिलकर पेड़ लगाएंगे।।

– नरेंद्र वर्मा


यह भी पढ़ें –

नदी पर कविता – Poem on River in Hindi

प्लास्टिक प्रदूषण पर कविता – Poem on Plastic Pollution in Hindi

प्रकृति पर कविता – Poem on Nature in Hindi

प्यार पर कविता – Love Poem in Hindi

Earth Day Poems in Hindi – पृथ्वी दिवस पर कविताएं

Slogans on Save Trees in Hindi – पेड़ बचाओ पर स्लोगन

पर्यावरण सुरक्षा पर नारे – Environment Slogan in Hindi

दोस्तों Poem on Tree in Hindi आपको कैसी लगी, अगर अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूलें और अगर आपका कोई सवाल है चाहो तो हमें कमेंट करके बताएं। 

अगर आपने भी कोई कविता लिखी है तो हमें नीचे कमेंट में लिखकर बताएं और हम उस कविता को हमारी इस पोस्ट में शामिल कर लेंगे.

6 thoughts on “5+ पेड़ पर कविता – Poem on Tree in Hindi”

Leave a Comment