5+ सड़क सुरक्षा पर कविता – Sadak Suraksha Par Kavita

🔥 Join Telegram groupJoin Now

Sadak Suraksha Par Kavita : दोस्तों आज हम ने सड़क सुरक्षा पर कविता लिखी है यह कविता हमने इसलिए लिखी है क्योंकि हमारे देश भारत में सड़क दुर्घटनाएं बहुत अधिक बढ़ गई हैं इनके कारण जान माल की बहुत हानि होती है।

कभी-कभी तो पूरे का पूरा परिवार ही दुर्घटना में अपनी जान गवा बैठता है जबकि उनकी कोई गलती नहीं होती है। हमारे भारत देश में वाहन दुर्घटनाएं बढ़ने का कारण यह है कि लोग शराब पीकर और अत्यधिक स्पीड से गाड़ी चलाते है। 

कई लोग तो बिना लाइसेंस के भी गाड़ियां चलाते हैं जिन्हें सड़क नियमों का कुछ पता नहीं होता है और उनकी लापरवाही के कारण उनकी और दूसरों की जिंदगी दांव पर लग जाती है।

इसीलिए हमने सड़क सुरक्षा पर कविताओं के माध्यम से लोगों को सड़क नियम समझाने की कोशिश की है जिससे लोग इनको याद रख कर वाहन चलाते समय इन बातों का ध्यान रखेंगे जिससे सड़क दुर्घटनाएं कम होगी।

Sadak Suraksha Par Kavita

Sadak Suraksha Par Kavita in Hindi

सड़क पर सावधान होकर चलेंगे
गति सीमा का हम ध्यान रखेंगे
दुपहिया वाहन तभी जब हेलमेट लगाएंगे
सड़क संकेतों का पालन करेंगे।

ओवरलोड वाहन नहीं चलाएंगे
ओवरटेक संभलकर करेंगे
अन्य वाहनों से निश्चित दूरी बनाकर चलेंगे
तभी तो हम दुर्घटना से बचेंगे।

लाल पर रुकेंगे, हरे पर चलेंगे
पीले पर सूझबूझ से धीरे-धीरे चलेंगे
चौपाया वाहन में सीट बेल्ट लगाकर चलेंगे
अब हम दुर्घटना को कम करेंगे।

शराब, सिगरेट, दारू से ध्यान भंग होगा
दुर्घटना और यमराज संग होगा
सड़क नियमों का जब पालन नहीं होगा
अपना और अपनों का जीवन खतरे में होगा।

मोबाइल पर बात वाहन रोककर करेंगे
बिना इंडिकेटर दिए नहीं मुड़ेंगे
पहले पैदल यात्रियों का सड़क पार करने देंगे
सड़क नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं को कम करेंगे।

– नरेंद्र वर्मा

सड़क सुरक्षा पर स्वरचित कविता


सड़क सुरक्षा मानिए
इसका कुछ रखिए ज्ञान
तेज गति से ना चले
सीमा का रखिए ध्यान
सीमा का रखिए ध्यान।

जरूरी कागज रखिए
लाल ने करिए पार
हरी से आगे बढिए
कहत कवि कविराय।

जीवन बहुत जरूरी
चले सुरक्षित आप
रखें ना इससे दूरी।

– अज्ञात

Sadak Suraksha Poem in Hindi


हम अपनों से एक वादा करेंगे
हादसों से खुद को सुरक्षित रखेंगे।

सड़क पर वाहनों से चलते समय
खुद की सुरक्षा का पूर्ण दायित्व निभाएंगे
शराब पीकर कभी वहां नहीं चलाएंगे
यातायात के सभी नियमों का पालन करेंगे।

हादसों से खुद को सुरक्षित रखेंगे
चाहे भले कितनी भी जल्दबाजी हो
पर हम स्वयं धीरज रखेंगे
हम अपनों से एक वादा करेंगे
हादसों से खुद को सुरक्षित रखेंगे।

भविष्य नहीं देखा किसी ने मगर
पर वर्तमान में हम अपना कर्तव्य निभाएंगे
ओवरस्पीड ओवरलोड वाहन नहीं चलाएंगे
भले देर से दफ्तर पहुंचे
ओवरटेक करके आगे नहीं जाएंगे
सकुशल सुरक्षित घर लौटेंगे।

हम अपनों से एक वादा करेंगे
हादसों से खुद को सुरक्षित रखेंगे।

– अज्ञात

Road Safety Poem in Hindi


यातायात के नियम बुलाना नहीं
दुर्घटना में जान गवाना नहीं
बोर्ड देखो संकेतों के इशारे चलो
हरदम बाय सड़क के किनारे चलो
बिना देखे सड़क पार जाना नहीं
दुर्घटना में जान गवा ना नहीं।

यह मोबाइल बड़े काम की चीज है
बात करने में आराम की चीज है
पर मोटर पर मोबाइल पर बात करना नहीं
दुर्घटना में जान गवाना नहीं।

ओवरटेकिंग बहुत ही खतरनाक है
पल में जीवन को कर देती खाक है
सब्र रखो कभी जल्दियाना नहीं
दुर्घटना में जान गवाना नहीं।

जो रहना है सुरक्षित तो धीरे चलो
जोश में होश खो कर ना चलो
रफ्तार में वाहन उड़ाना नहीं
दुर्घटना में जान गवाना नहीं।

शराब पीने से तन मन बहक जाता है
हाथ हैंडल से निश्चित हो सरक जाता है
नशे हालत गाड़ी चलाना नहीं
दुर्घटना में जान गवाना नहीं।

अंग अंग चोट लग जाए बच जाती जान
चोट सिर की होती है खतरे की खान
हेलमेट को लगाना भूलाना नहीं
दुर्घटना में जान गवाना नहीं।

पाय मानव का जीवन बड़े भाग्य से
मत झोंको इसे मौत के आग में
“प्रेम” मानुष जन्म फिर के आना नहीं
दुर्घटना में जान गवाना नहीं।

– प्रेमचंद्र (अपर पुलिस अधीक्षक, चंदौली)

सड़क सुरक्षा पर कविता


चलो सड़क दुर्घटना को कम करें
सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें
हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं
अपनी और दूसरों की जान बचाई
यह महत्वपूर्ण है कर्तव्य हमारा
आओ इसको हम सब अपनाएं।

चलो हम सब एक प्रण ले
होश हवास में वाहन चलाएं
खुद और सबको जागृत करके
सच्चे नागरिक होने का फर्ज निभाएं।

सड़क पर वाहन चलाते समय अपने बाएं और चलना
दूसरी ओर से आने वाले वाहनों को पहले जाने है देना
गाड़ी मोड़ते समय वाहन की गति धीमी रखना
इन सब नियमों का हमें है पालन करना।

दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और
चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएंगे
वाहनों की गति निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत रखेंगे
दूसरे वाहनों से निश्चित दूरी हम बनाएंगे।

पैदल यात्रियों को रोड क्रॉस करते हुए
ज़ेबरा क्रॉसिंग एवं क्रॉसवाक का उपयोग कराएंगे
अपनी और दूसरों की जान अवश्य हम बताएंगे
एक सच्चे नागरिक होने का फर्ज हम निभाएंगे।

– खुशबू बानो

यह भी पढ़ें –

Hindi Poem on Betiyan | बेटी पर कविता

दोस्ती पर कविता – Poem on Friendship in Hindi

माँ पर निबंध – Essay on Mother in Hindi

माँ पर हिन्दी कविता Sad Poem on Maa in Hindi

दोस्तों माँ पर Sadak Suraksha Par Kavita के बारे में यह कविताएँ आपको कैसी लगी, अगर अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूलें और अगर आपका कोई सवाल है चाहो तो हमें कमेंट करके बताएं।

Leave a Comment