मार्ग्रेट आल्वा का जीवन परिचय । Margaret Alva Biography in Hindi

🔥 Join Telegram groupJoin Now

Margaret Alva Biography in Hindi : दोस्तों आज हमने मार्ग्रेट आल्वा का जीवन परिचय लिखा है। मार्ग्रेट आल्वा एक प्रतिष्ठित पूर्व सांसद और राज्य मंत्री रह चुकी है आल्वा कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों की तरफ से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में चुना है।

इस बात का ऐलान आज  एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने 17 विपक्षी दलों की सर्वसम्मति से किया था। आल्वा उत्तराखंड की पहली महिला राज्यपाल रह चुकी है साथ वह राजस्थान, गुजरात और गोवा राज्य की भी राज्यपाल रह चुकी है।

इसके बाद से सब लोग जानना चाहते हैं कि मार्ग्रेट आल्वा कौन है, क्या करते है, कहां की रहने वाले है, इनके माता, पिता, बहन, भाई का नाम क्या है तो यह सभी जानकारी हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से देंगे।

आइए जानते है मार्ग्रेट आल्वा के व्यक्तित्व, परिवार, घर, स्कूल लाइफ, कॉलेज लाइफ के बारे में –

Margaret Alva Biography in Hindi
Margaret Alva Biography in Hindi

Margaret Alva Biography Age, Education, Mother, Father etc.

नाम (Name)मार्ग्रेट आल्वा
जन्म की तारीख (Date Of Birth)14 अप्रेल, 1942
जन्मस्थान (Birth Place)मैंगलोर, जिला- दक्षिण कनारा (कर्नाटक)
लम्बाई (Height)5.5 feet
पिता (Father Name)स्व. पी.ए. नाज़रेथ
माता (Mother Name)स्व. ई.एल. नाजरेथ
पति (Husband Name)निरंजन आल्वा
बेटा (Son )निरेत अल्वा (बड़ा ) निखिल अल्वा (छोटा )
बेटी (Daughter)
स्कूल (School)प्राथमिक विद्यालय, बैंगलुरु
कॉलेज (College)मानद डाॅक्टरेट, एम.टी. कारमेल काॅलेजराजकीय विधि महाविद्यालय बैंगलुरु
शिक्षा  (Educational )बी.ए., बी.एल.
पेशा (Profession)वकालत, सामाजिक कार्यकर्ता, श्रमिक संघ कार्यकर्ता
करंट सिटी (Live City)5/15, मिल्टन स्ट्रीट, बैंगलुरु
धर्म (Religion)ईसाई
Eye & Hair Colourकाला, सफेद

मार्ग्रेट आल्वा व्यक्तिगत जीवन (Margaret Alva Personal Life) –

मार्ग्रेट आल्वा का जन्म 14 अप्रेल, 1942 मैंगलोर, जिला- दक्षिण कनारा (कर्नाटक) के ईसाई परिवार में हुआ था। मार्ग्रेट आल्वा साधारण परिवार से है. मार्ग्रेट के पिता स्व. पी.ए. नाज़रेथ थे इनकी माता स्व. ई.एल. नाजरेथ गृहिणी थी।

मार्ग्रेट आल्वा की शादी 24 मई 1964 को निरंजन अल्वा से हुई थी वह स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी और भारतीय संसद की पहली जोड़ी जोकिम अल्वा और वायलेट अल्वा के पुत्र हैं।

इनके पति निर्यात व्यापार करते है और अपना घर चलाते है मार्ग्रेट आल्वा के तीन बेटे और एक बेटी है।

मार्ग्रेट आल्वा की शिक्षा (Margaret Alva Education) –

मार्ग्रेट आल्वा ने प्रारंभिक शिक्षा सरकारी विद्यालय मैंगलोर से पूर्ण की है।  कॉलेज की पढ़ाई के लिए मानद डाॅक्टरेट, एम.टी. कारमेल काॅलेज, बैंगलोर में भी दाखिला लिया और बी.ए. में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।

उसके बाद उन्होंने  राजकीय लाँ कॉलेज,  बैंगलोर  में एलएलबी की पढाई करने के लिए दाखिला लिया और एलएलबी की डिग्री हासिल की है।

मार्ग्रेट आल्वा का करियर –

अल्वा ने एक वकील के रूप में अपने काम को कल्याणकारी संगठनों में शामिल होने के साथ जोड़ा, अंततः युवा महिला ईसाई संघ की अध्यक्ष बनीं।

इसके बाद उन्होंने करुणा गैर-सरकारी संगठन की स्थापना की थी जो महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर केंद्रित थी।

आल्वा 1986 में यूनिसेफ द्वारा दक्षिण एशिया के बच्चों पर हुई प्रथम कांफ्रेंस तथा महिला विकास पर हुई सार्क देशों की मंत्री स्तर की बैठक की सभापति निर्वाचित हुईं।

मार्ग्रेट आल्वा का राजनैतिक करियर –

अप्रैल 1974 में, अल्वा को कांग्रेस के प्रतिनिधि के रूप में राज्यसभा के लिए चुना गया था इसके बाद फिर लगातार तीन बार 1980, 1986 और 1992 में राज्यसभा के लिए चुनी गईं थी।

अल्वा ने 1975 और 1977 के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव के रूप में कार्य किया है।

साल 1978 और 1980 के बीच कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव के रूप में कार्य किया। 

वर्ष 1983-85 के मध्य वह राज्यसभा की उपाध्यक्ष भी रही है ।

1984-85 के मध्य वह संसदीय मामलों के मंत्रालयों में केंद्रीय राज्य मंत्री और खेल और महिला और बाल विकास, मानव संसाधन विकास मंत्रालय की एक शाखा के रूप में कार्य किया। 

मार्ग्रेट आल्वा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री भी रह चुकी है।

साल 1991 और 1993-96 में कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री में भी कार्य किया है।

साल 1999 में उत्तर कन्नड़ निर्वाचन क्षेत्र से सांसद बनीं।

साल 2004 और 2009 के बीच अल्वा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के रूप में कार्य किया है।

6 अगस्त 2009 को अल्वा उत्तराखंड की पहली महिला राज्यपाल बनाया गया था।

12 मई 2012 से 5 अगस्त 2014 तक राजस्थान राज्य की राज्यपाल बनाया गया था।

7 जुलाई 2014 से 15 जुलाई 2014 तक गुजरात राज्य की राज्यपाल बनाया गया था।

12 जुलाई 2014 से 7 अगस्त 2014 तक वह गोवा के राज्यपाल के रूप में  काम कर चुकी है।

मार्ग्रेट आल्वा  की रुचि (Margaret Alva Hobby)–

मार्ग्रेट आल्वा हमेशा समाज सेवा और सामाजिक संस्थाओं के साथ जुड़ा रहना पसंद करती है।  उन्होंने महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर अपनी आवाज उठाई है और इनके लिए कई अहम कार्य भी किए है।

FAQ

मार्ग्रेट आल्वा कौन है?

मार्ग्रेट आल्वा को विपक्ष पार्टी की तरफ से उन्हें उपराष्ट्रपति के पद के उम्मीदवार के रूप में चुना गया है।

मार्ग्रेट आल्वा कहां के रहने वाले है?

मार्ग्रेट आल्वा बैंगलुरु की रहने वाले है।

मार्ग्रेट आल्वा की आयु क्या है?

मार्ग्रेट आल्वा की उम्र 80 साल है और इनका जन्म 14 अप्रेल, 1942 है।

विपक्ष पार्टी के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार कोन है ?

कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों के उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्ग्रेट आल्वा है।

यह भी पढ़ें –

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय – Draupadi Murmu Biography in Hindi

ललित मोदी का जीवन परिचय । Lalit Modi Biography in Hindi

डॉ गुरप्रीत कौर (भगवंत मान की पत्नी) का जीवन परिचय। Dr Gurpreet Kaur Biography In Hindi

पुष्कर सिंह धामी बायोग्राफी – Pushkar Singh Dhami Biography in Hindi

जगदीप धनखड़ का जीवन परिचय । Jagdeep Dhankhar Biography in Hindi

Margaret Alva Biography in Hindi आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएंगे अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके बताएं और शेयर करना ना भूले।

Leave a Comment