बसंत पंचमी पर निबंध – Basant Panchami Essay in Hindi

🔥 Join Telegram groupJoin Now

Basant Panchami Essay in Hindi : आज हमने बसंत पंचमी पर निबंध कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 & 10 के विद्यार्थियों के लिए है।

बसंत पंचमी का त्यौहार मां सरस्वती की जन्मदिवस पर बड़े ही हर्षोल्लास से पूरे भारत देश में मनाया जाता है।

Basant Panchami Essay in Hindi

Get Some Best Basant Panchami Essay in Hindi for Class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 & 10 Students.

5 lines Essay on Basant Panchami


1. बसंत पंचमी हिंदुओं का प्रसिद्ध त्यौहार है।

2. इस दिन ज्ञान, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है।

3. यह त्यौहार माघ महीने के पांचवें दिन (पंचमी) पर हर साल मनाया जाता है।

4. बसंत पंचमी सर्दियों के मौसम के अंत का प्रतीक है।

5. विद्यालयों में इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं और कई प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती है।

Basant Panchami Par Nibandh 100 words


बसंत पंचमी का त्यौहार माघ महीने की पंचमी को बड़ी ही धूमधाम से पूरे देश भर में मनाया जाता है।  यह त्यौहार नई ऋतु के आगमन का संकेत होता है।

बसंत पंचमी के दिन ज्ञान, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। विद्यालयों कॉलेजों आदि शिक्षा के संस्थानों में इस पर्व पर  मां सरस्वती की पूजा करते हैं और अनेक प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है 

जिससे विद्यार्थियों को नई शिक्षा मिलती है और इस त्योहार के महत्व के बारे में पता चलता है।

इस दिन से ही प्रकृति में एक अनोखी उर्जा देखने को मिलती है क्योंकि सर्दियों के बाद इस समय फिर से सभी पेड़ पौधों पर फूल पत्तियां आने लग जाती हैं और मौसम भी सुहावना हो जाता है।

सभी मनुष्य पशु पक्षी एक नई ऊर्जा से भर जाते है। इस दिन सभी पीले वस्त्र धारण करके इस त्योहार का आनंद उठाते है।

New Basant Panchami Essay in Hindi


प्रस्तावना –

बसंत पंचमी भारत देश में मनाया जाने वाला एक प्रसिद्ध त्योहार है। इस त्यौहार के बाद से ही गीतों में अनेकों बदलाव देखने को मिलता है चारों ओर नई ऊर्जा और हर्षोल्लास का भाव पैदा हो जाता है।

बसंत पंचमी का त्यौहार माघ महीने की पंचमी को मनाई जाती है, मुख्यतः बसंत पंचमी विद्यालयों में और शिक्षा से जुड़े लोगों द्वारा मनाई जाती है।

मां सरस्वती की पूजा –

बसंत पंचमी के त्यौहार का प्रारंभ मां सरस्वती की पूजा से किया जाता है, पुरानी मान्यताओं के अनुसार मां सरस्वती का जन्म हुआ था 

और मां सरस्वती को भगवान ब्रह्मा जी से ज्ञान संगीत और कला का वरदान प्राप्त हुआ था।  

इसलिए इन क्षेत्रों से संबंधित सभी लोग पीले वस्त्र धारण करके मां सरस्वती की वंदना करते है, दीपक जलाते है और अनेक प्रकार की रंग बिरंगे फूल मां सरस्वती के चरणों में अर्पित करते है।

इसके बाद के प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें सभी विद्यार्थी हिस्सा लेते है कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी को प्रसाद वितरण किया जाता है।

बसंत पंचमी का महत्व –

बसंत पंचमी का महत्व इसलिए है क्योंकि इस दिन से वसंत ऋतु का आगमन होता है इसी के साथ प्रकृति का कण-कण खिल उठता है

और नवजीवन का संचार हो जाता है क्योंकि इस समय सभी पेड़ पौधों पर नई फूल, पत्तियां, कलियां खिलती है। सभी पशु पक्षियों मनुष्य में अपूर्व ऊर्जा और आनंद की लहर दौड़ उठती है।

बसंत ऋतु में गेहूं, जौ, चना इत्यादि की फसल पक कर तैयार हो जाती है इसलिए किसान भी अत्यधिक पर  प्रफुल्लित रहते है। 

इस समय प्रकृति अपना सबसे अच्छा रूप दिखाती है क्योंकि यह सबसे सुहावना मौसम होता है और इसमें रंग-बिरंगे गुलमोहर ,चम्पा, सूरजमुखी और गुलाब के पुष्प खिलते है

जो कि देखने में बहुत सुंदर लगते है और आंखों को शीतलता प्रदान करते है। इस ऋतु में प्रातः काल भ्रमण करने से स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इसीलिए वसंत ऋतु को ऋतुओ का राजा भी कहा जाता है।

बसंत ऋतु का महत्व विद्यार्थियों के लिए भी होता है क्योंकि इस समय मौसम सुहावना होता है और सभी विद्यार्थी पूरा मन लगाकर पढ़ाई कर सकते है।  

इसीलिए विद्यार्थी इस दिन मां सरस्वती की पूजा करके उनका आशीर्वाद लेते हैं और अपनी पढ़ाई का प्रारंभ करते है।

उपसंहार – 

बसंत पंचमी का त्योहार मन को शीतलता प्रदान करने और प्रकृति में नई ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करता है। यह त्यौहार हमारी ऋतु के प्रति प्रेम-भाव को दर्शाता है। 

बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा करके  इस त्यौहार को मनाया जाता है जो कि वसंत ऋतु में। और भी चार चांद लगा देता है।


यह भी पढ़ें –

बसंत पंचमी पर कविता – Poem on Basant Panchami in Hindi

क्रिसमस पर निबंध – Essay on Christmas in Hindi

शीत ऋतु पर निबंध – Essay on Winter Season in Hindi

नए साल पर निबंध – Essay on New Year in Hindi

गायत्री मंत्र का अर्थ – Gayatri Mantra Meaning in Hindi

हम आशा करते है कि हमारे द्वारा Basant Panchami Essay in Hindi पर लिखा गया निबंध आपको पसंद आया होगा। अगर यह लेख आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूले।

इसके बारे में अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

1 thought on “बसंत पंचमी पर निबंध – Basant Panchami Essay in Hindi”

Leave a Comment