धनतेरस पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त 2023

🔥 Join Telegram groupJoin Now

इस बार धनतेरस 10 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। धनतेरस पर इस बार बहुत ही शुभ योग बन रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक मास की त्रयोदशी को मनाया जाता है। 

इस दिन लोग लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करते है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा करने से घर में धन और धन्य की कमी कभी भी नहीं होती है और हमेशा सुख शांति बनी रहती है।

आईए जानते हैं इस बार धनतेरस का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा

Dhanteras Puja or Kharidari ka Shubh Muhurat 2023

Dhanteras Puja ka Shubh Muhurat 2023

इस साल 10 नवंबर 2023 को  दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से धनतेरस की शुरुआत होगी और 11 नवंबर 2023 को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगी।

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर 7 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगा।

प्रदोष काल – 05:29 पी एम से 08:07 पी एम

वृषभ काल – 05:46 पी एम से 07:42 पी एम

प्रदोष काल में ही क्यों की जाती है धनतेरस की पूजा

हिंदू शास्त्रों के अनुसार प्रदोष काल में ही मां लक्ष्मी की धनतेरस के दिन पूजा की जाती है क्योंकि प्रदोष काल ही स्थिर लग्न में होता है इसलिए जब भी प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है तो मां लक्ष्मी उसे घर में ठहर जाती है।

धनतेरस के दिन क्या-क्या खरीदना चाहिए, यह 10 वस्तु जरूर खरीदें

Dhanteras Kharidari ka Shubh Muhurat 2023

धनतेरस के दिन दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से लेकर 11 नवंबर 2023 को सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक खरीदारी का शुभ मुहूर्त है।

धनतेरस के दिन खरीददारी करने की मान्यता

हिंदू शास्त्रों के अनुसार माना गया है कि यदि कोई धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त पर सोना चांदी आभूषण वहां इत्यादि की खरीदारी करता है तो  खरीदी गई धन-दौलत में 13 गुना ज्यादा बरकत होती है।

धनतेरस के दिन खरीदारी करने से पहले मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा अवश्य करनी चाहिए इनका आशीर्वाद लेने के बाद ही आपको खरीदारी के लिए बाजार में जाना चाहिए।

धनतेरस के दिन भूलकर भी ना खरीदें ये 6 चीजें, कुबेर देव हो जाएंगे नाराज

धनतेरस पर करें ये उपाय 

  • धनतेरस के दिन भगवान श्री गणेश मां लक्ष्मी और धन्वंतरी भगवान की पूजा करनी चाहिए।
  • धनतेरस वाले दिन यदि आप शाम को 13 दीपक घर के बाहर जलते हैं तो घर की सभी बीमारियां और कष्ट दूर हो जाते है।
  • धनतेरस के दिन यदि कोई दान करता है तो उसका बहुत ही ज्यादा पुण्य मिलता है।
  • इस दिन सफेद कपड़ा, चावल, चीनी आदि का दान नहीं करना है।

Leave a Comment