धनतेरस के दिन क्या-क्या खरीदना चाहिए, यह 10 वस्तु जरूर खरीदें

🔥 Join Telegram groupJoin Now

Dhanteras Pe Kya Lena Chahiye : धनतेरस का त्यौहार हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना गया है और धनतेरस 10 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। धनतेरस को त्रयोदशी और धन्वंतरि जंयती भी कहते हैं।

पौराणिक मान्यताओं और हिंदू शास्त्रों के अनुसार भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी। जब भगवान धनवंतरी का जन्म हुआ था तो उनके हाथ में अमृत का कलश था इसीलिए लोग धनतेरस के दिन बर्तन, सोना चांदी इत्यादि खरीदना पसंद करते हैं।

आईए जानते हैं धनतेरस के दिन क्या-क्या खरीदना चाहिए।

Dhanteras Pe Kya Lena Chahiye

Dhanteras ke Din क्या-क्या Kharidna Chahiye

(1) धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा बर्तन, वाहन और कुबेर यंत्र खरीदना अति शुभ होता है।

(2) धनतेरस के दिन पान के पांच पत्ते खरीद कर घर लेकर आनी चाहिए और फिर मां लक्ष्‍मी को चढ़ाएं और दीपावाली का त्‍योहार पूरा हो जाने के बाद आप बहते जल में प्रवाहित कर दे,  यह करने से  घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।

(3) धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदना ना भूले, मां लक्ष्‍मी को धनिया अर्पित करें और थोड़ा सा धनिया अपने धन के स्‍थान पर भी छिड़क दें। 

(4) धनतेरस के दिन यदि आपको लक्ष्मी चरण पादुका  जरूर खरीदनी चाहिए क्योंकि इससे मां लक्ष्मी घर में पधारती है।

धनतेरस पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त 2023

(5) धनतेरस के दिन  मां लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा घर में जरूर लेकर आए इससे घर में सुख शांति और संपदा की कभी कमी नहीं होती है।

(6) धनतेरस के दिन गोमती चक्र भी खरीद सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

(7) धनतेरस पर झाड़ू घर में लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है इसीलिए जब भी झाड़ू घर पर लेकर आते हैं तो वह घर की पूरी नकारात्मक ऊर्जा बाहर कर देती है.

(8) धनतेरस के दिन खील बताशे अपने घर में जरूर लाने चाहिए।  पुराने खील बताशे मां लक्ष्मी को अर्पित ना करें

(9) इस दिन दीपावली पर पहनने के लिए नए वस्त्र खरीदने की परंपरा भी है।

(10) धनतेरस वाले दिन कोड़ियां जरूर खरीदें ऐसा माना जाता है कि धन समृद्धि बढ़ाने के लिए कोड़ियां खरीदते हैं।

धनतेरस के दिन भूलकर भी ना खरीदें ये 6 चीजें, कुबेर देव हो जाएंगे नाराज

धनतेरस पर खरीदारी का महत्व

हिंदू शास्त्रों में लिखा गया है कि धनतेरस के दिन यदि कोई सोना, चांदी, आभूषण, जमीन जायदाद, वाहन  इत्यादि खरीदने हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई चल-अचल संपत्ति में तेरह गुणा वृद्धि होती है।

Leave a Comment