40+ Tongue Twisters in Hindi – मजेदार टंग ट्विस्टर

🔥 Join Telegram groupJoin Now

Tongue Twisters in Hindi : टंग ट्विस्टर कुछ एक जैसे शब्दों के वाक्य होते हैं जिनका एक लय में उच्चारण करना बहुत मुश्किल होता है. इन वाक्यों का उच्चारण करते समय अक्सर हम हकला जाते है।

क्योंकि एक ऐसे शब्द होने कारण हमारा मस्तिष्क इन शब्दों में भेद नहीं कर पाता है और हम जल्दी-जल्दी में शब्दों का उच्चारण उल्टा पुल्टा कर देते हैं।

यह वाक्य अक्सर बच्चे एक-दूसरे के साथ हंसी मजाक करते समय बोलते हैं इसे दिमाग की अच्छी खासी कसरत भी हो जाती है इससे दिमाग की अच्छी खासी कसरत भी हो सकती है बड़े लोग भी इन वाक्यों को नहीं बोल पाते हैं।

इन वाक्यों का लगातार अभ्यास करने से मस्तिष्क और जुबान दोनों सुदृढ़ होते हैं। इसलिए हमने बहुत सारे ऐसे टंग ट्विस्टर वाक्यों का निर्माण किया है जिससे आप खेल खेल में अपने मस्तिष्क की कसरत कर सकते हैं।

Tongue Twisters in Hindi
Get Some New Tongue Twisters in Hindi for kids, students and others

Best Tongue Twisters in Hindi

  1. चक्के पे चक्का, चक्की में आटा, आटे में चक्की।
  2. दूध में मलाई चीनी दूध में मिलाई।
  3. रुक कर चल चल कर मत रुक।
  4. काला कबूतर, सफेद तरबूज, काला तरबूज, सफेद कबूतर।
  5. फिसल फिसल के फर्श पर फिसल गया।
  6. डबल बबल गम बबल डबल।
  7. खो खो खेल के खेल खेल में खो गये।
  8. चिंगारी चिंकारा के जंगल में आग की तरह फ़ैल गई।
  9. चंदु के चाचा ने चाची को चेरी खिलाई।
  10. नजर को नजर की नजर से यूं ना देखो नजर को नजर की नजर लग जाएगी।
  11. नंदु के नाना ने नंदु की नानी को नंद नगर मे नागिन दिखाई।
  12. एक ऊँचा ऊँट है, पुँछ ऊँची ऊँट की, पुँछ से भी ऊँची क्या पीठ ऊँची ऊँट की।

Short Tongue Twisters in Hindi for Kids

  1. बुड्ढ़े के बाल गुड्ढ़े के गाल।
  2. फासले का फासला।
  3. चटाई पे चटनी चटाई।
  4. भालु काला आलू भूरा।
  5. नीला अंगूर काला लंगूर।
  6. उड़ी चिड़ी ऊंची उड़ी सब्जी पूड़ी ठंडी पड़ी।
  7. गोल में गप्पा गप्पे में गोला।
  8. नदी किनारे किराने की दुकान।
  9. आले में अलमारी काली अलमारी।
  10. छल्ले में छल्ला छज्जे पे चच्चा।
  11. लकड़ी पर चकरी चकरी में लड़की।
  12. टेची में कैंची टेची पे कैंची।
  13. पीतल के पतीले मे पका पपीता पीला पीला।

Easy Tongue Twisters in Hindi

  1. पानी भर के घड़ा भर घड़ा भर के पानी भर।
  2. लाल चटनी हरी चटनी हरी मिर्च से हरी चटनी।
  3. रजाई में चढाई कढाई में पुड़ी बनाई।
  4. नीले में जिला जिले में गीला गीले में नीला।
  5. दुबे दुबई मे डूब गए।

Funny Tongue Twisters in Hindi for Students

  1. कोका कोला कोकिला का किला।
  2. तुला राम ताला तोल के तेल में तुल गया, तुला हुआ तोला तले हुए तेल में तल गया।
  3. चाचा के चौड़े चबूतरे पर चील ने चूहे को चोंच से चबा डाला।
  4. पानी में पकोड़ी कचोड़ी की चटोरी।
  5. कच्चा पापड़ पक्का पापड़।
  6. चंदू के चाचा ने, चंदू की चाची को, चांदनी-चौक में, चांदनी रात में, चांदी के चम्मच से चटनी चटाई।
  7. मदन मोहन मालवीय मदा्स मे मछली मारते मारते मरे।
  8. लाला गोपे गोपाल गपुँग़म दास।
  9. ले नियम दे नियम दे नियम ले नियम।
  10. चार चोर चार छाते में चार अचार चाटे, चाट-चाट कर चार छाता चोर चुराकर भागे।
  11. पके पेड़ पर पका पपीता, पका पेड़ या पका पपीता, पके पेड़ को पकडे पिंकू, पिंकू पकडे पका पपीता।

यह भी पढ़ें –

100+ पर्यायवाची शब्द – Paryayvachi Shabd

इ की मात्रा वाले शब्द – e ki Matra Wale Shabd

100+ ए की मात्रा वाले शब्द – A ki Matra Wale Shabd

हम आशा करते है कि हमारे द्वारा Tongue Twisters in Hindi आपको पसंद आये होगे। अगर यह ट्विस्टर आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूले। इसके बारे में अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment