Indian Sweets Name in Hindi : दोस्तों आज हमने भारत की प्रमुख मिठाइयों के नाम लिखे हैं जैसा की मिठाई नाम से ही पता चलता है कि इनका स्वाद मीठा होता है।
भारत की मिठाइयां भारत के अलावा विदेशों में भी बहुत प्रचलित हैं वहां के लोग यहां से मिठाइयां मंगवाते हैं और बड़े चाव से खाते हैं।
भारत में मिठाइयों का कारोबार बहुत बड़ा है क्योंकि प्रत्येक भारतीय को मीठा खाना बहुत पसंद होता है। इसलिए वह मिठाइयों को खाना पसंद करता है और हमारे देश में जब भी कोई शुभ कार्य त्यौहार जन्मदिन और शादी में मिठाई का ही उपयोग किया जाता है।
मंदिरों में भी प्रसाद के रूप में मिठाई ही दी जाती है ऐसा माना जाता है कि किसी भी शुभ कार्य में अगर मिठाई का उपयोग किया जाए तो वह कार्य शुभ होता है।
वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो मिठाई का उपयोग वहां किया जाता है जहां पर खुशी का माहौल होता है इसलिए जब भी हम मिठाई खाते हैं तो खुश हो जाते हैं क्योंकि हमारे मन मस्तिष्क में मिठाई का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है।
इसीलिए भारत में मिठाइयां इतनी प्रचलित हैं यहां तक की कई घरों में तो रोज खाने के बाद थोड़ी सी मिठाई खाई जाती है। हमारे देश के प्रत्येक राज्य में अलग-अलग प्रकार की मिठाईयां प्रचलित हैं।
प्रत्येक मिठाई बनाने के लिए चीनी या शक्कर की जरूरत होती है इसीलिए हमारे देश में चीनी की खपत सबसे अधिक है। आइए जानते हैं भारत की प्रसिद्ध मिठाईयां कौन सी है?

All Indian Sweets Name in Hindi
विषय-सूची
Best Indian Sweets Name in Hindi
- रसगुल्ला।
- जलेबी।
- लड्डू।
- गुलाब जामुन।
- काजू बर्फी।
- पेड़ा।
- पतासा।
- गाजर पाक।
- कलाकंद।
- सोन पापड़ी।
- नारियल बर्फी।
- बेसन बर्फी।
- रसमलाई।
- नानख़ताई।
- श्रीखण्ड।
- मूंगफली चिक्की।
- लापसी।
- रेवड़ी।
- हलवा
- रबड़ी।
- खीर।
- फिरिनी।
- गुजिया।
- घेवर।
- पिस्ता हलवा।
- बादाम का हलवा।
- गजक।
- नानखताई।
- चूरमा।
- आगरा का पेठा।
- तिल के लड्डू।
Mithaiyon Ke Naam
रसगुल्ला – यह मिठाई सफेद रंग की होती है यह छेना और चीनी की चाशनी बनाकर बनाई जाती है। छेना एक प्रकार का पनीर ही है जिसमें पानी की मात्रा अधिक रहती है।
जलेबी – यह भारत की प्रसिद्ध मिठाई होने के साथ-साथ यह भारत की राष्ट्रीय मिठाई भी है। इसको मैदा और चीनी मिलाकर बनाया जाता है. इसे गर्म तेल या घी में तल कर बनाया जाता है।
लड्डू – इस मिठाई का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है लड्डू कई प्रकार के होते हैं जैसे बेसन के लड्डू आटे के लड्डू लेकिन प्रमुख रूप से बेसन के लड्डू प्रसिद्ध है इसे बेसन और शक्कर मिलाकर बनाया जाता है।
गुलाब जामुन – गुलाब जामुन रसगुल्ले की मिठाई की तरह ही होता है लेकिन इसका स्वाद उससे अलग होता है इसे मैदा और चीनी का घोल बनाकर बनाया जाता है।
काजू बर्फी – इस मिठाई को भारत के कुछ हिस्सों में काजू की कतली भी कहा जाता है इस मिठाई में काजू की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण इसे काजू बर्फी कहते हैं। यह खाने में बहुत अधिक स्वादिष्ट होती है. यह सफेद रंग की होती है जिसके ऊपर चांदी का अर्क चढ़ाया जाता है।
पेड़ा – पेड़ा भी भारत की प्रसिद्ध मिठाई उनमें से एक है इसे मावा और चीनी मिलाकर बनाया जाता है यह सफेद रंग का होता है।
पतासा – यह भारत की पौराणिक मिठाइयों में से एक है जिसको सिर्फ चीनी के घोल को गर्म करके गोल-गोल छोटे-छोटे आकार में बांट दिया जाता है और ठंडा होने पर यह मिठाई का रूप ले लेता है।
कलाकंद – कलाकंद की बर्फी बहुत ही सॉफ्ट और स्वादिष्ट होती है इसको छेना, शक्कर और दूध मिलाकर बनाया जाता है यह लगभग भारत के प्रत्येक राज्य में मिलते है।
सोन पापड़ी – सोन पापड़ी भारत की बहुत ही प्रसिद्ध मिठाई हैं इसको अक्सर दिवाली त्योहार पर लोग एक दूसरे को बांटते हैं। इस मिठाई को बेसन, आटा, चीनी, दूध और घी मिलाकर बनाया जाता है. बेसन के कारण इसका रंग पीला होता है।
नारियल बर्फी – जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि इसमें नारियल को पीसकर उसमें चीनी मिलाकर इसे बनाया जाता है यह खाने में बहुत अधिक स्वादिष्ट होती हैं।
बेसन बर्फी – बेसन बर्फी का इस्तेमाल ज्यादातर भारत के गांव में अधिक किया जाता है इसे बेसन और चीनी को मिलाकर बनाया जाता है इसका स्वाद लजीज होता है।
रसमलाई – रसमलाई का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है क्योंकि इसके नाम में ही रस भरा पड़ा है यह रसगुल्ले जैसी ही मिठाई होती है लेकिन इसका स्वाद उससे अलग होता है इसे छेना और चीनी मिलाकर बनाया जाता है लेकिन यह दूध और चीनी के रस में डूबी रहती है इसका स्वाद और अधिक बढ़ाने के लिए काजू बादाम और कैसा भी डाला जाता है।
भारत की मिठाइयों के नाम –
मूंगफली चिक्की – मूंगफली चिक्की की मिठाई मूंगफली को पीसकर और शक्कर मिलाकर बनाई जाती है जो कि खाने में अत्यधिक स्वादिष्ट लगती हैं।
लापसी – यह भारत की पौराणिक मिठाई है जिसको आटा, चीनी और घी मिलाकर धीमी आंच पर बनाया जाता है. इसको गरम-गरम ही खाया जाता है इसलिए यह शरीर के लिए भी बहुत अधिक लाभकारी होती हैं।
रेवड़ी – यह मिठाई चीनी को पानी में मिलाकर पिंघला दिया जाता है फिर उसको छोटे-छोटे हिस्सों में बांट दिया जाता है और थोड़ा सा ठंडे होने पर उस पर तिलहन लगा दिया जाता है।
हलवा – यह कई प्रकार का होता है जैसे काजू का हलवा, बादाम का हलवा, बेसन का हलवा, गाजर का हलवा, सूजी का हलवा इत्यादि कई प्रकार के हलवे होते हैं जिसको चीनी और घी में मिलाकर बनाया जाता है।
रबड़ी – रबड़ी दूध को धीमी आंच पर अच्छी तरह से पकाकर बनाया जाता है दूध के गाढ़ा होने के बाद उसमें शक्कर मिला दी जाती है और ठंडा होने पर उसे बड़े चाव से खाया जाता है।
खीर – भारत की सबसे अधिक स्वादिष्ट मिठाइयों में से एक है इसे दूध में चावल मिलाकर और स्वाद अनुसार चीनी मिला कर बनाया जाता है इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें काजू बदाम भी डाला जाता है।
फिरनी – फिरनी धागे के रेशे जैसी दिखाई देती है इसे बेसन चीनी और घी मिलाकर बनाया जाता है यह बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
गुजिया – कुंजिया यह भारत का एक प्रसिद्ध मिष्ठान है जिसको मैदा, आटा और खोया मिलाकर बनाया जाता है. यह खाने में बहुत अधिक लजीज होती है।
घेवर – यह मिठाई किसी मधुमक्खी के छत्ते की तरह दिखाई देती है इसको मैदा और चीनी मिलाकर बनाया जाता है फिर चीनी की चाशनी में डुबाया जाता है।
गजक – गजक मिठाई बनाने के लिए गुड को पिंघलाकर उसमें मूंगफली मिलाकर बनाया जाता है. यह मिठाई सर्दियों में बहुत अधिक खाई जाती है।
चूरमा – चूरमा राजस्थान का सबसे अधिक लोकप्रिय व्यंजन है इसको आटे को से कर उसका चूर्ण बना लिया जाता है। और उसमें चीनी और घी मिलाकर बड़े चाव से खाया जाता है इसको दाल के साथ खाने का आनंद ही कुछ और है।
यह भी पढ़ें –
Bharat ke Rajya ki Rajdhani – भारत के राज्य और उनकी राजधानी
हम आशा करते है कि हमारे द्वारा Indian Sweets Name in Hindi आपको पसंद आया होगा। अगर यह पत्र आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूले। इसके बारे में अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

मेरा नाम नरेन्द्र वर्मा है मैं राजस्थान के एक कस्बे का रहने वाला हूँ। मैंने स्नातक (कॉमर्स) की पढ़ाई की है। मेरी रूचि नए लेख लिखना है। मुझे 7 वर्ष से भी अधिक SEO का अनुभव होने के साथ ही 5 वर्ष का कंटेंट राइटिंग का अनुभव है।