Slogan on Plastic Pollution in Hindi – प्लास्टिक प्रदूषण पर नारे

🔥 Join Telegram groupJoin Now

दोस्तों आज हमने प्लास्टिक प्रदूषण पर स्लोगन लिखे है। इन नारों के माध्यम से आप सभी लोगों को जागृत कर सकते हैं। यह नारे सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए लिखे गए है।

Plastic एक ऐसा पदार्थ है जिसके कारण जल, मृदा और वायु तीनों प्रकार के प्रदूषण इससे होते है और साथ ही यह मानव जीवन के लिए भी हानिकारक है।

अगर प्लास्टिक का उपयोग इसी तरह बढ़ता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब प्लास्टिक की वजह से मानव सभ्यता का नामो निशान मिट जाएगा।

Slogan on Plastic Pollution in Hindi

हम सब को प्लास्टिक का उपयोग बंद करना होगा। आज ही है विश्व के हर घर में चाहे वह गरीब हो या अमीर हो पाया जाता है इसका बढ़ता उपयोग चिंता का विषय है। इससे जहरीला और हानिकारक पदार्थ निकलता रहता है जिससे कैंसर जैसी भयानक बीमारियां हो सकती है।

Slogan on Plastic Pollution in Hindi
Image credit – new scientist

इसलिए इसके उपयोग को बंद करने के लिए हमें इन नारों के माध्यम से पॉलीथिन का उपयोग बंद करने की के लिए प्रचार – प्रसार करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो हमारा पृथ्वी पर सांस तक लेना मुश्किल हो जाएगा। Get Some Slogan on Plastic Pollution in Hindi

(1)

प्लास्टिक हटाओ
धरती बचाओ।

plastic hatao dharti bachao

(2)

प्लास्टिक हटाओ
पर्यावरण बचाओ।

(3)

कपड़े और जूट बैग को अपनाना है
प्लास्टिक को हटाना है।

(4)

प्लास्टिक है धीमा जहर
प्रतिदिन पृथ्वी को मार रहा है।

(5)

प्लास्टिक हटाओ,
जीवन बचाओ।

plastic hatao Jivan bachao

(6)

आओ मिलकर वचन ले
प्लास्टिक को मारना है
वातावरण को स्वच्छ बनाना है।

(7)

नन्ही जान है खतरे में,
प्लास्टिक पर करो प्रहार।

(8)

आओ सब मिलकर करें प्लास्टिक पर प्रहार
नामो निशान मिटा दें प्लास्टिक का
और कर दें जीवन को खुशहाल।

यह भी पढ़ें – प्लास्टिक प्रदूषण पर निबंध दुष्प्रभाव, निवारण – Plastic Pollution

(9)

प्लास्टिक है जीवन का दुश्मन,
आओ मिलकर एक दुश्मन को हटाए।

(10)

छीन रहा है जीवन हमारा,
ये प्लास्टिक हत्यारा।

(11)

पर्यावरण को बचाना है,
प्लास्टिक को जड़ से मिटाना है।

paryavaran ko bachana hai plastic ko mitana hai

(12)

खुला घूम रहा है जीवन का हत्यारा
आओ सब मिलकर इसको नष्ट करें
प्लास्टिक हटाओ जीवन बचाओ।

(13)

पल-पल प्लास्टिक घोल रहा जीवन में जहर,
आओ सब मिलकर प्लास्टिक का त्याग करें।

(14)

प्लास्टिक है जानलेवा,
इसका उपयोग बंद करें।

(15)

हमारी धरती हम ही बचाए बचाएँ,
प्लास्टिक को हटाएँ।

(16)

आओ घर घर अलख जगाएं,
प्लास्टिक को घर-घर से भगाएं।

(17)

हरियाली को बढ़ाना है,
प्लास्टिक को हटाना है।

(18)

हम सबका एक ही नारा,
प्लास्टिक को हटाना लक्ष्य हमारा।

hum sab ka ek hi nara plastic hatana lakshya hamara

(19)

प्लास्टिक है पृथ्वी का भक्षक,
प्लास्टिक हटाओ बनो पृथ्वी के रक्षक।

(20)

समुद्र और नदियों को बचाओ,
प्लास्टिक को ना कहें।

(21)

जो प्लास्टिक का उपयोग नहीं छोड़ेगा,
वह जल्दी दुनिया को छोड़ेगा।

(22)

हर कदम हर डगर पॉलिथीन ही पॉलिथीन,
पॉलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ।

(23)

धरती पानी और हवा को रखना है साफ,
तो आज ही प्लास्टिक को ना कहें।

(24)

हम सब ने यह ठाना है,
प्लास्टिक को मिटाना है।

यह भी पढ़ें – विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व 

(25)

पर्यावरण सुरक्षा कर्तव्य है हमारा,
प्लास्टिक को हटाकर कर्तव्य निभाना।

(26)

पर्यावरण प्रदूषण पर लगेगा ताला,
जब बंद करोगे प्लास्टिक का उपयोग।

(27)

पॉलीथिन घातक है,
पॉलिथीन को ना कहिए और जिंदगी को हां।

(28)

पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प करें,
प्लास्टिक के उपयोग को कम करें।

(29)

पर्यावरण को बचाने की लो राह,
बंद करो ये पॉलिथीन का उपयोग।

(30)

स्वच्छ राष्ट्र बनाना है,
हर घर से प्लास्टिक को हटाना है।

swachh rashtra banana hai har ghar se plastic ko hatana hai

(31)

साथी रे हाथ से हाथ मिला
पृथ्वी को बचाना है प्लास्टिक को हटाना है।

(32)

चीर के जमीन को,
मैं प्रदूषण बोता हूं
मैं प्लास्टिक हूं
जीवन छीन लेता हूं।

यह भी पढ़ें – पक्षी बचाओ पर स्लोगन – Save Birds Slogan in Hindi

(33)

अबकी बार,
प्लास्टिक का बहिष्कार।

(34)

आज हटाओगे प्लास्टिक को तो
स्वच्छ और खुशहाल कल पाओगे।

aaj hatao ge plastic ko to swachh or khushal kal paoge

(35)

सहूलियत और विलासता को कम करो,
प्लास्टिक का उपयोग बंद करो।

(36)

प्लास्टिक में नहीं है भविष्य,
कागज और कपड़ा अपनाओ।

(37)

प्लास्टिक है बीमारियों का घर,
प्लास्टिक हटाओ बीमारियां भगाओ।

यह भी पढ़ें –

प्लास्टिक प्रदूषण पर निबंध दुष्प्रभाव, निवारण

वन महोत्सव पर निबंध

जल संरक्षण पर स्लोगन – Slogan on Save Water in Hindi

हम आशा करते है कि हमारे द्वारा Plastic Pollution पर लिखे गये slogan आपको पसंद आये होगे। अगर यह नारे आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूले। इसके बारे में अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

34 thoughts on “Slogan on Plastic Pollution in Hindi – प्लास्टिक प्रदूषण पर नारे”

    • विशाल जी सराहना के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद ऐसे ही हिंदी यात्रा पर आते रहे

      Reply
  1. मैं कई बेकसूर को मार के जिंदा हूँ
    और मुझे पता है कोई मुझे मार नही पायेगा ।
    मैं अमर हूँ इस कलयुग में ।
    मैं लोक प्रिय इतना हूँ कोई मुझे छोड़ नही पायेगा।
    मैं समय से भी बलवान हूँ मैं प्लास्टिक हूँ।।

    Reply
  2. आपने सोये हुओं को जगाने का विशेष प्रयास किया है ।धीरे-धीरे ही सही लेकिन देर-सवेर तो ये जागेंगे ही । आपके प्रयास को साधुवाद।

    Reply
    • पी.के.शर्मा जी आप ने सही बोला अगर आप और हम सब लोग मिलकर कोशिश करेंगे तो हम जरुर इस समस्या से छुटकारा पालेंगे, ऐसे ही हिंदीयात्रा पर आते रहे धन्यवाद.

      Reply
  3. प्लास्टिक का करे बहिष्कार है
    आओ मिलकर करे नव निर्माण है
    ऐसी कोशिकाओं का करे तिरस्कार है
    जो सृष्टि से करती हाहाकार है।

    Reply
    • NR Secret Diary, आप ने बहुत अच्छा स्लोगन लिखा है इसके लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद, हम जल्द ही इस स्लोगन को पोस्ट में सम्मलित करंगे.

      Reply
      • पर्यावरण प्रदूषण पर लगेगा ताला,
        जब बंद होगा प्लास्टिक का बोलबाला।

        Reply
      • पर्यावरण को बचाना है,
        प्लास्टिक को हटाना है।

        हम सब की शान,
        प्लास्टिक बंदी अभियान।

        Reply
        • Vaishnavi Nagpure जी, आप ने बहुत ही अच्छे स्लोगन लिखे है हम जल्द ही इनको पोस्ट में अपडेट करेंगे, धन्यवाद

          Reply
    • आपकी सराहना के लिए धन्यवाद, हम रोज ऐसे ही विषयों पर स्लोगन लिखते रहते हैं अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट हिंदी यात्रा को देखते रहे

      Reply

Leave a Comment