30+ भ्रष्टाचार पर स्लोगन – Corruption Slogan in Hindi

🔥 Join Telegram groupJoin Now

Corruption Slogan in Hindi : दोस्तों आज हमने भ्रष्टाचार पर स्लोगन लिखे हैं हमारे भारत देश में भ्रष्टाचार दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।

जिसके कारण हमारे देश की विकास में बाधा आ रही है. गरीब लोग और गरीब होते जा रहे हैं और अमीर लोग और अमीर होते जा रहे है।

 भ्रष्टाचार हमारे देश में दीमक की तरह फैल रहा है जो धीरे-धीरे हमारे देश को खोखला करता जा रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब बिना पैसों के कोई भी काम आप करा ही नहीं पाओगे।

भ्रष्टाचार का प्रतिवर्ष आंकड़ा जारी करने वाली ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल संस्थान ने 2019 के आंकड़े जारी करते हुए भारत को 80 वें पायदान पर रखा है।

जोकि बहुत ही बेकार रैंकिंग है. इसके कारण हमारी देश की साख पर भी असर पड़ता है और हमारे देश की ओर लोग गलत नजर से देखते है।

भ्रष्टाचार के कारण हमारे देश में विदेशी लोग व्यापार करने और घूमने आने से डरते है। जिसके कारण हमारे देश के विकास में बाधा पहुंचती है। अगर भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही कोई सख्त कानून नहीं बनाया गया तो हमारे देश की स्थिति और भी बद से बदतर हो जाएगी।

अगर हमें भ्रष्टाचार से मुक्ति पानी है तो हमें लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करना होगा. जिससे वह भविष्य में ना तो भ्रष्टाचार करेंगे ना ही भ्रष्टाचार  करने वाले का साथ देंगे।

इसी को ध्यान में रखते हुए हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ स्लोगन लिखे हैं जिनकी सहायता से हम लोगों को जागरूक कर सकते है।

corruption slogan in hindi

Get best & latest slogan on Anti Corruption Slogan in Hindi

Best Corruption Slogan in Hindi


(1)

सख्त कानून बनाओ,
भ्रष्टाचार का नामो निशान मिटाओ।

(2)

अपने खून पसीने की कमाई ना लुटाओ,
भ्रष्टाचारियों को धूल चटाओ।

(3)

भ्रष्टाचार का परिणाम, देश की दुर्गति
भ्रष्टाचार बंद करो।

(4)

देश की आवाम है परेशान,
अब और नहीं सहेंगे भ्रष्टाचार।

(5)

देश के खोखले होते सुरक्षा तंत्र को बचाएं,
भ्रष्टाचार को दूर भगाएं।

(6)

Anti Corruption Slogans In Hindi

भ्रष्टाचार है गरीबी और लाचारी की आंधी
बंद करो इसे नहीं तो होगी भयंकर बर्बादी।

(7)

पुरजोर विरोध करो,
भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करो।

Bhrashtachar Par Slogan

(8)

लालच ही है भ्रष्टाचार की पहली सीढी,
इसे अब खत्म करो।

(9)

बहरी सरकार को जगाओ, सख्त कानून लाओ
भ्रष्टाचार को मिटाओ, देश को बचाओ।

(10)

भ्रष्टाचार बंद करो,
अब हमको इतना ना तंग करो।

(11)

भ्रष्टाचार पर पहला प्रहार,
ना घुस ले ना दे।

(12)

bhrashtachar par slogan

बंद करो अत्याचार,
अब और नहीं सहेंगे भ्रष्टाचार।

(13)

दीमक जैसा है भ्रष्टाचार,
धीरे-धीरे कर देगा पूरे देश को कंगाल।

(14)

सजग रहो, सतर्क रहो,
भ्रष्टाचार से मुक्त रहो।

(15)

भ्रम में मत रहो,
अब भ्रष्टाचार से जंग करो।

Poster on Corruption in Hindi

(16)

ना घूस लेना ना देना हमारा तो बस यही कहना
इसी से बचेगा हमारे देश का गहना।

(17)

भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र बनाना है,
भ्रष्टाचार को मिटाना है।

(18)

poster on corruption in hindi

आवाज उठाओ,
भ्रष्टाचार मिटाओ।

(19)

जब तक भ्रष्टाचार रहेगा,
तब तक देश की तरक्की पर गृहण लगा रहेगा।

(20)

भ्रष्टाचारी को वोट देना बंद करें,
अपना देश और अपने मत को बचाएं।

(21)

आओ सुरक्षित देश बनाएं,
भ्रष्टाचारी को सबक सिखाएं।

(22)

कल नहीं आज करो,
भ्रष्टाचार को बंद करो।

(23)

आज नहीं करोगे विरोध
तो भ्रष्टाचार होगा रोज।

भ्रष्टाचार पर नारे

(24)

भ्रष्टाचार पर नारे

भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाना है,
भ्रष्टाचारी को जेल की हवा खिलाना है।

(25)

भ्रष्टाचार को बंद करो,
देश को अब और ना तंग करो।

(26)

देश को सुंदर, स्वस्थ, शिक्षित बनाना है,
भ्रष्टाचार को मिटाना है।

(27)

देश हो गया है कंगाल,
बस अब भ्रष्टाचार पर लगाम लगाओ।

(28)

भ्रष्टाचार घटेगा,
तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया।

(29)

भ्रष्टाचारी नहीं देखता गरीब, अमीर,
मौका मिलने पर यह सब का खून चूसता है।

(30)

बेईमान नेता, कर्मचारियों को जेल में बंद करो,
भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने में सहयोग करो।

(31)

जो भ्रष्टाचार को आगे बढ़ाएगा,
वो भी भ्रष्टाचारी कहलाएगा।

(32)

हाथ से हाथ मिलाना है,
भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाना है।

(33)

बच्चों को यही सिखाना है,
भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना है।

यह भी पढ़ें –


भ्रष्टाचार पर निबंध – Essay on Corruption in Hindi

Bhrashtachar In Hindi Poem – भ्रष्टाचार पर कविता

30+ किसान पर नारे | Slogan on Farmer in Hindi

हम आशा करते है कि हमारे द्वारा Corruption Slogan in Hindi आपको पसंद आये होगे। अगर यह नारे आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूले। इसके बारे में अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment