भारत में आज साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगेगा, जानें क्या होगा समय और प्रभाव

🔥 Join Telegram groupJoin Now

Chandra Grahan 2023 in india आज 28 अक्टूबर 2023 को इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण होगा। आज शरद पूर्णिमा है और इस दिन यह चंद्र ग्रहण होने जा रहा है।

यह पूरे भारत समेत यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका और अन्य देशों में दिखाई देगा।

इस चंद्र ग्रहण पर शरद पूर्णिमा का संयोग भी बनने जा रहा है. चंद्र ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है।

28 अक्टूबर 2023 चंद्र ग्रहण का समय (Chandra Grahan ka Time in india)

हिंदू धर्म में ग्रहण का बड़ा महत्व है। खगोलीय और धार्मिक दोनों दृष्टियों से चंद्र ग्रहण का खास महत्व है। इस दिन शनिवार और शरद पूर्णिमा होने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ जाता है आईये जाने चंद्र ग्रहण का समय इंडिया समेत अन्य देशो में क्या रहेगा।

chandra grahan 2023 in india date and time sutak
चंद्र ग्रहण की तारीख28 अक्टूबर 2023
चंद्र ग्रहण प्रारंभ होने का समयरात 11 बजकर 30 मिनट
चंद्र ग्रहण समाप्त होने का समयरात 03 बजकर 56 मिनट
सूतक काल प्रारंभशाम 04 बजकर 05 मिनट 

भारत सहित इन देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण

28 अक्टूबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण को खंडग्रस्त चंद्र ग्रहण भी बोला जा रहा है क्योंकि इस चंद्र ग्रहण में  चांद का थोड़ा सा हिस्सा ही काला दिखाई देगा।

यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर व पूर्व दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका और पूरे भारत में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण के सूतक काल का समय

हिंदू शास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाता है इसलिए 28 अक्टूबर को शाम 4:05 से सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा। सूतक काल के समय हमें भगवान की मूर्ति को नहीं छूना चाहिए और इस समय पूजा भी नहीं की जाती है और सभी मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते है।

क्या होता है चंद्र ग्रहण

आंशिक चंद्र ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा का केवल एक हिस्सा पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है। इसका मतलब यह हुआ कि पृथ्वी की छाया चांद पर पड़ती है जिसे चंद्र ग्रहण का नाम दिया जाता है।

chandra grahan 2023

चंद्र ग्रहण के दौरान ध्यान में रखने योग्य बातें

  •  चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है इसलिए हमें इस समय किसी भी प्रकार की पूजा नहीं करनी चाहिए।
  • इस समय हमें धार्मिक कार्यों का आयोजन नहीं करना चाहिए।
  • मंदिर के कपाट बंद रखना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान क्रोध तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इस आपके मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव पड़ता है.
  •  चंद्र ग्रहण के दौरान पति-पत्नी को संबंध नहीं बननी चाहिए क्योंकि इससे फिर दोनों के संबंधों में खटास उत्पन्न होता है.

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को रखना होगा विशेष ध्यान

  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खाना नहीं खाना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के समय बाहर नहीं निकलना चाहिए।
  • इस समय के दौरान गर्भवती महिलाओं को नुकीली चीज जैसे चाकू, कैंची, सुई का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को केवल भगवान के मंत्र का जाप करना चाहिए जिससे उनके बच्चे पर चंद्र ग्रहण का बुरा प्रभाव नहीं पड़े।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या कार्य करने से मिलेंगे शुभ फल

  • चंद्र ग्रहण के बाद यदि आप दान दक्षिणा करते हैं तो आपको बहुत अच्छे फल मिलते है।
  • चंद्र ग्रहण पूरा हो जाने के बाद गंगाजल से अपने पूरे घर को शुद्ध करना चाहिए, इससे बुरी शक्तियों का नाश हो जाता है।
  • ग्रहण के समय यदि आप पशु पक्षियों को खाना देते हैं तो इसे शुभ फल प्राप्त होते हैं लेकिन ग्रहण रात के समय होने के कारण यह कार्य नहीं किया जा सकता है इसलिए आप कारण के बाद भी पशु पक्षियों को खाना दे सकते हैं।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान यदि आप आप मंत्रो का उच्चारण करते हैं तो उसका 10 गुना फायदा मिलता है।

 चंद्र ग्रहण का किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा

28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि में लगेगा। इसलिए इसका अच्छा और बुरा प्रभाव अन्य राशियों पर भी पड़ेगा। ज्योतिषियों की मानें तो इस चंद्र ग्रहण से मिथुन, कन्या और कुंभ राशि के जातकों को लाभ होगा। तो वहीं वृषभ, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है।

14 अक्टूबर को है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें क्या होगा समय और प्रभाव

Leave a Comment